फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Faz Lul Hasib, Srinagar Municipal Corporation, Commisonner

Srinagar News: समय पर काम पूरा करने के निर्देश, कहा-गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं

विज्ञापन
Srinagar, Faz Lul Hasib, Srinagar Municipal Corporation, Commisonner
-कमिश्नर एसएमसी फज लुल हसीब ने अमृत 2.0 जल परियोजनाओं की समीक्षा की
विज्ञापन




- जनाब साहिब सौरा और बेहरार बागवानपोरा लाल बाजार में बन रहे ओवरहेड टैंकों का किया निरीक्षण

संवाद न्यूज एजेंसी



श्रीनगर। आयुक्त, श्रीनगर नगर निगम फज लुल हसीब ने केंद्र प्रायोजित योजना अमृत 2.0 के तहत चल रही प्रमुख जलापूर्ति ढांचा परियोजनाओं का व्यापक निरीक्षण किया। उन्होंने श्रीनगर के शहरी जल वितरण नेटवर्क को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने जनाब साहिब, सौरा और बेहरार बागवानपोरा, लाल बाजार में निर्माणाधीन ओवरहेड वाटर टैंकों का दौरा किया। उन्होंने काम की गति, गुणवत्ता मानकों और परियोजनाओं की समग्र भौतिक प्रगति का आकलन किया। चल रहे सिविल कार्यों की स्थिति की समीक्षा की और परियोजना की समय सीमा व चुनौतियों पर इंजीनियरों व अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन

हसीब ने कहा कि नया जल भंडारण ढांचा शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था में बड़ा सुधार लाएगा। इससे भंडारण क्षमता बढ़ेगी, वितरण दक्षता मजबूत होगी और लाभार्थी क्षेत्रों के निवासियों को पेयजल की अधिक भरोसेमंद आपूर्ति सुनिश्चित होगी। आयुक्त ने कार्य कर रही एजेंसियों को काम में तेजी लाने और गुणवत्ता से समझौता किए बिना सभी घटकों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सार्वजनिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का समय पर पूरा होना प्राथमिकता है और तकनीकी विशिष्टताओं व स्वीकृत मानकों का कड़ाई से पालन हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

फील्ड इंजीनियरों और अधिकारियों से बात करते हुए हसीब ने मजबूत पर्यवेक्षण, नियमित निगरानी और विभागों के बीच करीबी समन्वय की जरूरत बताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को किसी भी अड़चन को सक्रिय रूप से दूर करने और परियोजना पूरा होने में देरी से बचने के लिए गति बनाए रखने के निर्देश दिए। एसएमसी की अमृत 2.0 के तहत शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए आयुक्त ने कहा कि यह योजना मजबूत नागरिक ढांचे के विकास और आवश्यक सार्वजनिक सेवाओं को बेहतर बनाने में अहम योगदान दे रही है।

जलापूर्ति ढांचे में चल रहे निवेश से सेवा वितरण में सुधार, भविष्य के शहरी विकास में मदद और नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता बढ़ने जैसे दीर्घकालिक लाभ मिलेंगे। निरीक्षण के दौरान संयुक्त आयुक्त (कार्य), एसएमसी, लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यकारी अभियंता और अमृत 2.0 परियोजनाओं से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed