{"_id":"69f65bc68cfcd989a80bb370","slug":"srinagar-drug-awareness-rally-organised-pulwama-srinagar-news-c-10-lko1027-902423-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दवा की दुकानों की जांच, छात्रों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दवा की दुकानों की जांच, छात्रों को दिया नशे से दूर रहने का संदेश
विज्ञापन
कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर निकली नशा मुक्त भारत अभियान की पदयात्रा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू और कश्मीर अभियान के तहत अवंतिपोरा में पुलिस ने दवा की दुकानों की जांच की। वहीं सरकारी स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर छात्रों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
पुलिस ने सरकारी मिडिल स्कूल कावानी में छात्रों और शिक्षकों को नशे के हानिकारक प्रभाव बताए। उन्हें स्वस्थ जीवनशैली बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। सरकारी बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल बतागुंड में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। यहां छात्रों और शिक्षकों को नशीले पदार्थों के प्रतिकूल प्रभावों के बारे में शिक्षित किया गया।
अरिपल क्षेत्र में पुलिस की टीम ने दवा की दुकानों की जांच की। इस उद्देश्य नियमों का पालन सुनिश्चित करना और दवाओं की अवैध बिक्री व दुरुपयोग को रोकना था।