फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dr. Farooq Abdullah, Gave wishes, Navreh and Navratra

Srinagar News: डॉ. फारूक ने नवरेह और नवरात्र की दी शुभकामनाएं

विज्ञापन
Srinagar, Dr. Farooq Abdullah, Gave wishes, Navreh and Navratra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

श्रीनगर। नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्लाह ने वीरवार को नवरात्र और नवरेह के शुभ अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में डॉ. फारूक ने इस त्योहार को जम्मू और कश्मीर की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और मिश्रित परंपराओं का प्रतिबिंब बताया।
उन्होंने कहा कि नवरेह नवीनीकरण, आशा और उस स्थायी सद्भाव की भावना का प्रतीक है जिसने लंबे समय से कश्मीर की सांस्कृतिक चेतना को परिभाषित किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्योहार सच्चे भाईचारे, एकता और खुशी की भावना में मनाया जाएगा और इससे लोगों के बीच सांप्रदायिक सौहार्द और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे अवसर क्षेत्र की बहुलवादी पहचान और उसके शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की परंपरा की याद दिलाने का काम करते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने जम्मू और कश्मीर और पूरे देश में स्थायी शांति, विकास और समृद्धि की भी प्रार्थना की। वहीं इस मौके पर कई वरिष्ठ पार्टी नेताओं जिनमें अली मोहम्मद सगर, शम्मी ओबेरॉय, नासिर असलम वानी, तनवीर सादिक, चौधरी मोहम्मद रमजान, मियां अल्ताफ अहमद, सकीना इत्तू, शमीमा फिरदौस, सज्जाद किचलू, इमरान नबी डार, शौकत मीर, रतन लाल गुप्ता ने भी त्योहार के मौके पर लोगों को अपनी शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद व्यक्त की कि ये उत्सव जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए शांति, समृद्धि और भलाई का युग लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed