फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dr. Bilal Moindin, DC Budgam, Held Meeting

भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाएं : डीसी

विज्ञापन
Srinagar, Dr. Bilal Moindin, DC Budgam, Held Meeting
- उपायुक्त ने बडगाम में राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। बडगाम के उपायुक्त डॉ. बिलाल मोही-उद-दीन भट ने जिले की सभी तहसीलों में राजस्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण की प्रगति की समीक्षा के लिए रविवार को बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाएं।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त, एनटी मुख्यालय तथा अन्य संबंधित राजस्व अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान डिजिटलीकरण प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की गई। बताया गया कि राजस्व रिकॉर्ड का डिजिटलीकरण भूमि रिकॉर्ड प्रबंधन में अधिक पारदर्शिता, सटीकता और दक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। डीसी ने अब तक हुई प्रगति का आकलन किया और जिले भर में तहसील-वार डिजिटाइजेशन की स्थिति की समीक्षा की।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि एक विश्वसनीय और सुलभ डिजिटल भूमि डेटाबेस के निर्माण के लिए राजस्व रिकॉर्ड का पूर्ण डिजिटलीकरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने रिकॉर्ड की सटीकता, एकरूपता और अखंडता बनाए रखने पर जोर दिया ताकि किसी भी प्रकार की विसंगतियों से बचा जा सके और प्रणाली की दीर्घकालिक स्थिरता सुनिश्चित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. भट ने कहा कि भूमि रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण से भूमि से जुड़े विवादों में कमी आएगी, नागरिकों को जानकारी तक आसान पहुंच मिलेगी और समग्र शासन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी ऐतिहासिक और वर्तमान राजस्व रिकॉर्ड को निर्धारित समय-सीमा के भीतर डिजिटाइज किया जाए।

डीसी ने संबंधित अधिकारियों को शेष डिजिटलीकरण कार्य में तेजी लाने तथा रिकॉर्ड के अंतिम रूप से पहले उचित सत्यापन और प्रमाणीकरण तंत्र सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने निर्धारित समय-सीमा के पालन को सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी और समीक्षा पर भी बल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed