Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Day 2 of the CRPF Cup 2026, Eight thrilling league matches

Srinagar News: समर इलेवन चाडूरा ने दर्ज की सबसे बड़ी जीत

विज्ञापन
Srinagar, Day 2 of the CRPF Cup 2026, Eight thrilling league matches
सीआरपीएफ कप के दूसरे दिन मैच के बाद पुरस्कार देते अ​धिकारी। स्रोत सीआरपीएफ
- सीआरपीएफ कप 2026 का दूसरा दिन: चार मैदानों पर खेले गए आठ रोमांचक लीग मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की ओर से आयोजित चौथे सीआरपीएफ कप 2026 के दूसरे दिन मंगलवार को श्रीनगर के चार विभिन्न मैदानों पर रोमांचक क्रिकेट मुकाबले देखने को मिले। सुबह नौ बजे और दोपहर एक बजे से शुरू हुए दो सत्रों में कुल आठ लीग मैच खेले गए। इनमें एक मैच में समर इलेवन चाडूरा ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
बीआरसीसी लासजान की एकतरफा जीत : एसके ग्राउंड-ए पर अल-उम्माह क्रिकेट क्लब गांदरबल की टीम महज 10.5 ओवर में 35 रन पर सिमट गई। जवाब में बीआरसीसी लासजान ने बिना कोई विकेट खोए 4.1 ओवर में 36 रन बनाकर 10 विकेट से आसान जीत दर्ज की। मीरन यूसुफ को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

रॉयल टाइगर्स गांदरबल का रोमांचक प्रदर्शन : एसके ग्राउंड-बी पर रॉयल टाइगर्स गांदरबल ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 199 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फ्लाइंग रेंजर्स अंचर, श्रीनगर की टीम ने कड़ी टक्कर दी, लेकिन 19.1 ओवर में 191 रन ही बना सकी। रॉयल टाइगर्स ने यह करीबी मुकाबला 8 रन से अपने नाम किया। सोफी इनायत प्लेयर ऑफ द मैच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थंडर स्ट्राइकर्स जेवन ने कश्मीर यूनिवर्सिटी को हराया : कश्मीर यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए कश्मीर यूनिवर्सिटी की टीम 17.2 ओवर में 102 रन पर ऑलआउट हो गई। थंडर स्ट्राइकर्स जेवन ने 17 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 103 रन बनाकर 7 विकेट से जीत हासिल की। बुरहान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मुराद सेवेंथ स्ट्रीट क्रिकेट क्लब विजयी : एसपी कॉलेज ग्राउंड पर मुराद सेवेंथ स्ट्रीट क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 153 रन बनाए। जवाब में सिटी हंक्स गांदरबल की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 121 रन ही बना सकी और 32 रन से मैच हार गई। दरदिश गोनी प्लेयर ऑफ द मैच बने।

नॉर्थ स्टार इलेवन की शानदार जीत : एसके ग्राउंड-ए पर नॉर्थ स्टार इलेवन ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए आरआरआर लाबेरताल, बडगाम की टीम 13.4 ओवर में 97 रन पर ढेर हो गई और नॉर्थ स्टार इलेवन ने 76 रन से बड़ी जीत दर्ज की। शाहरुख डार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
शिव वॉरियर्स बडगाम ने 8 रन से मारी बाजी : एसके ग्राउंड-बी पर शिव वॉरियर्स बडगाम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 185 रन बनाए। कड़े मुकाबले में बटवारा स्पोर्ट्स क्लब ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 177 रन बनाए और 8 रन से चूक गई। राहिब सलमान प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

क्रिसेंट इलेवन रंगील गांदरबल की जीत : कश्मीर यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर क्रिसेंट इलेवन रंगील गांदरबल ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में हंडजान हरिकेंस की टीम 17.3 ओवर में 88 रन पर ऑलआउट हो गई। क्रिसेंट इलेवन ने 39 रन से जीत दर्ज की और वानी आबिद प्लेयर ऑफ द मैच बने।


समर इलेवन चादूरा ने दर्ज की दिन की सबसे बड़ी जीत : एसपी कॉलेज ग्राउंड पर समर इलेवन चादूरा ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में पंपोश राइडर्स क्रिकेट क्लब की टीम 16.3 ओवर में महज 69 रन पर सिमट गई। समर इलेवन चादूरा ने 85 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीता। एस गाजी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed