Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   below zero temperature in Srinagar

Srinagar News: श्रीनगर में इस मौसम में पहली बार पारा शून्य से नीचे, पहलगाम व शोपियां में कड़ाके की ठंड

विज्ञापन
below zero temperature in Srinagar
मंगलवार की सर्द सुबह श्रीनगर में डल में ​शिकारे की सैर करते पर्यटक। संवाद - फोटो : अमर उजाला
- कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप तेज, 27 नवंबर तक शुष्क बना रहेगा मौसम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। घाटी में सर्दी ने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में मंगलवार को इस मौसम में पहली बार न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु (शून्य) से नीचे गिरकर माइनस 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है। वहीं, पहलगाम व शोपियां सबसे ठंडा रहा।
ऊंचाई वाले इलाकों में हाल ही में हुई बर्फबारी और रात में आसमान साफ रहने के कारण तापमान में यह तेज गिरावट आई है जिससे सुबह और रात के समय ठिठुरन काफी बढ़ गई है। हालांकि, दिन में खिली धूप के कारण श्रीनगर में अधिकतम तापमान 16.06 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे लोगों को दिन के समय कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिल रही है।
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम पूरी घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद शोपियां में पारा माइनस 3.6 डिग्री और विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में माइनस 3.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। मध्य और दक्षिण कश्मीर के अन्य हिस्सों में भी कड़ाके की सर्दी पड़ रही है, जिनमें लारनू में न्यूनतम तापमान माइनस 2.8 डिग्री, पुलवामा में माइनस 2.3 डिग्री, पर्यटन स्थल सोनमर्ग में माइनस 1.9 डिग्री और उत्तरी कश्मीर के जेथन रफियाबाद में माइनस 1.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह बडगाम और खुदवानी में न्यूनतम तापमान माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि कश्मीर के प्रवेश द्वार काजीगुंड और बीरवाह में पारा माइनस 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनंतनाग और सीमांत जिले कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान माइनस 0.9 डिग्री तथा खाग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया। इसके विपरीत, घाटी के कुछ हिस्सों में रात का तापमान अभी भी जमाव बिंदु से मामूली ऊपर बना हुआ है, जिनमें कोकरनाग में 1.1 डिग्री, बारामुला में 0.6 डिग्री, बांदीपोरा में 0.3 डिग्री और गांदरबल में 0.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।


अभी और गिरेगा रात का पारा
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के पूर्वानुमान के अनुसार, जम्मू-कश्मीर में अगले 10 दिनों यानी 27 नवंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 19 नवंबर तक रात के तापमान में क्रमिक गिरावट का यह सिलसिला जारी रहेगा जिसके बाद 20 और 21 नवंबर को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। इसके पश्चात 22 से 27 नवंबर तक एक बार फिर मौसम साफ और शुष्क बना रहेगा। इस पूरी अवधि के दौरान बारिश या बर्फबारी की कोई बड़ी गतिविधि होने के आसार नहीं हैं।

सुबह और शाम के समय बढ़ी गलन और कोहरे को देखते हुए मौसम विभाग तथा स्थानीय प्रशासन ने आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed