{"_id":"6afcbb9238ec79962c02a261","slug":"jkbose-gave-order-for-inquiry-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1065439-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: परीक्षा केंद्र में मोबाइल के प्रयोग, वीडियोग्राफी के आरोपों की जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: परीक्षा केंद्र में मोबाइल के प्रयोग, वीडियोग्राफी के आरोपों की जांच के आदेश
विज्ञापन
- बर्न हॉल परीक्षा केंद्र पर ली गई थी कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा, जेकेबोस ने समिति गठित कर तीन दिन में रिपोर्ट सौंपने को कहा
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने बर्न हॉल परीक्षा केंद्र में मोबाइल के उपयोग, वीडियोग्राफी की जांच के आदेश दिए। सीईओ श्रीनगर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति गठित कर पैनल को घटना की रिकॉर्डिंग और सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने, तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा।
जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 16 नवंबर को आयोजित कक्षा 11वीं की वार्षिक परीक्षा के दौरान श्रीनगर के सोनवार स्थित बर्न हॉल स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन के उपयोग और वीडियोग्राफी के आरोपों की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। यह जांच हायर सेकेंडरी पार्ट-1 (कक्षा 11वीं) वार्षिक और नियमित 2026 परीक्षा के दौरान केंद्र संख्या 239055/एचएसई-1 और 239056/एचएसई-1 पर अनुचित साधनों के उपयोग के आरोपों के बाद की गई है।
निदेशक अकादमिक जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन, डॉ. परवीन सिंह ने बताया कि बोर्ड मामले की जांच करेगा और पता लगाएगा कि चूक कहां हुई। उन्होंने बताया हम देखेंगे कि चूक कहां हुई। इस बीच जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन सचिव व अध्यक्ष जीएच शेख की ओर से जारी एक आदेश के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन के माध्यम से अनुचित साधनों के कथित उपयोग की जांच के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी, श्रीनगर की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन
समिति में प्रिंसिपल, गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, अमीरा कदल, श्रीनगर, सहायक सचिव, परीक्षा-1, कश्मीर डिविजन और सहायक सचिव, स्ट्रांग रूम, कश्मीर संभाग शामिल है। समिति को घटना की विस्तार से जांच करने और घटना की वीडियोग्राफी करने और इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करने के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने का निर्देश दिया गया है।
यह जम्मू कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन के परीक्षा प्रोटोकॉल और परिपत्र निर्देशों के कथित उल्लंघन के लिए जिम्मेदारी भी तय करेगी, जिसमें यह भी शामिल है कि किसकी निगरानी में घटना हुई। समिति को तीन दिनों के भीतर सचिव के कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।