फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Dharna Continue, 41th day, Agricutural Graduates

Srinagar News: 41वें दिन भी जारी रहा कृषि स्नातकों का धरना

विज्ञापन
Srinagar, Dharna Continue, 41th day, Agricutural Graduates
- एसआरओ-442 के तहत सीधी भर्ती और एसआरओ-433 में 80:20 के अनुपात को लागू करने की मांग, वाडूरा कैंपस में प्रदर्शन तेज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। जम्मू-कश्मीर के बेरोजगार कृषि स्नातकों, विशेष रूप से शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी के कृषि संकाय, वाडूरा के पूर्व छात्रों का शांतिपूर्ण प्रदर्शन शनिवार को लगातार 41वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी कृषि भर्ती नीतियों में सुधार और अपनी वर्षों पुरानी मांगों के समाधान के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की गुहार लगा रहे हैं।
धरने पर बैठे कृषि स्नातकों ने कृषि विभाग में रिक्त पदों पर समयबद्ध भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग दोहराई। उन्होंने विशेष रूप से एसआरओ-442 के तहत कनिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संवर्ग में सीधी भर्ती को बहाल करने और एसआरओ-433 के तहत राजपत्रित कृषि विस्तार अधिकारी संवर्ग में 80:20 (सीधी भर्ती बनाम पदोन्नति) के अनुपात को पूरी तरह लागू करने की मांग रखी।
विज्ञापन

लगातार हो रही देरी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए प्रदर्शनकारियों ने कहा कि भर्ती नीति में सुधार न होने और लंबे समय से असमंजस की स्थिति बने रहने के कारण वर्षों की कड़ी मेहनत, डिग्रियों और पेशेवर प्रशिक्षण के बावजूद युवाओं का कॅरिअर अधर में लटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने संबंधित उच्चाधिकारियों और सरकार से तत्काल सार्थक बातचीत शुरू करने तथा मामले का शीघ्र निस्तारण करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed