फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   DC Pulwama Checking in Sub District Hospital

Srinagar News: ड्यूटी से नदारद मिले डॉक्टर, बीएमओ की जवाबदेही तय

विज्ञापन
DC Pulwama Checking in Sub District Hospital
- उपायुक्त कुलदीप कृष्ण सिद्धा ने दिए गैरहाजिर स्टाफ पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन

- डीसी पुलवामा का उप-जिला अस्पताल पांपोर में औचक निरीक्षण, सिर्फ एक चिकित्सक मिला
संवाद न्यूज एजेंसी
पुलवामा। उपायुक्त कुलदीप कृष्ण सिद्धा ने रविवार को उप-जिला अस्पताल पांपोर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान भारी प्रशासनिक लापरवाही सामने आई। रोस्टर के अनुसार तैनात डॉक्टरों में से केवल एक ही ड्यूटी पर उपस्थित पाया गया। इस पर उपायुक्त ने बीएमओ की जवाबदेही तय की है।
स्टाफ की इस गंभीर गैरहाजिरी और लापरवाही का कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने ड्यूटी से नदारद रहने वाले सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों के खिलाफ तत्काल सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने अस्पताल की कार्यप्रणाली और स्टाफ की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने में विफल रहने पर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर पांपोर की जवाबदेही तय की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों का सुचारू संचालन और आम जनता के लिए उनकी आसान उपलब्धता सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि समय की पाबंदी, ड्यूटी के प्रति निष्ठा और मरीजों को निर्बाध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी सिद्धा ने चेतावनी दी कि आवश्यक जनसेवाओं, विशेषकर स्वास्थ्य के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोताही या ढिलाई को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपने कर्तव्यों में लापरवाही बरतने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध सख्त कानूनी व प्रशासनिक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed