{"_id":"69f90626d1dcd98b5a019004","slug":"srinagar-dc-gandherbal-held-meeting-kheer-bhawani-fair-srinagar-news-c-10-lko1027-904585-2026-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: शुरु हुई खीर भवानी मेले की तैयारी, सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: शुरु हुई खीर भवानी मेले की तैयारी, सभी विभागों को समय पर तैयारी पूरी करने के निर्देश
विज्ञापन
डीसी गांदरबल ने खीर भवानी मेले 2026 की तैयारियों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
गांदरबल। श्रीनगर में आयोजित होने वाले प्रसिद्ध खीर भवानी मेले की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उपायुक्त गांदरबल जतिन किशोर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी 22 जून 2026 को होने वाले वार्षिक माता खीर भवानी मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागों को समय पर और समन्वित तरीके से व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में डीसी ने बताया कि वर्ष 2025 में मेले में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया था और इस वर्ष इससे भी अधिक भीड़ आने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं को मजबूत और सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया गया।
तुलमुल्ला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में होगा ठहरने का प्रबंध
श्रद्धालुओं के 21 जून से आगमन की संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर तथा तुलमुल्ला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर को मुख्य आवास स्थल के रूप में नामित किया गया है। यहां पर्याप्त तंबू, बिस्तर और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय से पहले उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
ट्रांजिट कैंप को पूरी तरह तैयार करने के निर्देश
डीसी ने आरएंडबी विभाग को सभी टेंडर प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने और ट्रांजिट कैंप को श्रद्धालुओं के आगमन से पहले पूरी तरह तैयार करने को कहा। वहीं सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग को तुलमुल्ला नाले की सफाई और डी-सिल्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां मैनुअल हस्तक्षेप आवश्यक है।
साफ-सफआई और बिजली के उचित प्रबंध करने को कहा
स्वच्छता व्यवस्था नगर परिषद और ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सुनिश्चित की जाएगी। पूरे मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े प्रावधान लागू करने पर भी जोर दिया गया। बिजली आपूर्ति के संबंध में केपीडीसीएल को सभी स्थलों और मार्गों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और बैकअप व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए। सड़क प्रकाश और मोबाइल चार्जिंग सुविधाएं भी समय से पहले सक्रिय करने को कहा गया।
सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए बताया गया कि जिला पुलिस, एसडीआरएफ और ट्रैफिक विभाग द्वारा व्यापक सुरक्षा योजना तैयार की जा रही है। समन्वय के लिए एक संयुक्त नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, विशेषज्ञ डॉक्टर और मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर चिकित्सा शिविर स्थापित करने के निर्देश दिए गए। परिवहन और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए सहायक क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस को विस्तृत योजना तैयार करने को कहा गया। वहीं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए संबंधित विभागों को मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए रखने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए सामाजिक कल्याण विभाग को आवश्यक सुविधाएं, जैसे झूलन कुर्सियां आदि उपलब्ध कराने को कहा गया। बीएसएनएल सहित अन्य दूरसंचार कंपनियों को मेला क्षेत्र में नेटवर्क कनेक्टिविटी मजबूत करने के निर्देश दिए गए।
खाद्य सुरक्षा विभाग को पर्याप्त राशन उपलब्धता सुनिश्चित करने और मेला अवधि के दौरान बाजारों की नियमित जांच व निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में धर्मरथ ट्रस्ट, समाज सुधार समिति तथा कश्मीरी पंडित समुदाय के प्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भी चर्चा की गई और संबंधित विभागों को उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधांशु धम, एडीसी सैयद फहीम बिहाकी, पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) के अधीक्षण अभियंता, राजस्व विभाग, योजना, पंचायत, स्वास्थ्य, शिक्षा विभाग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।