{"_id":"6946fb0c6fed3a5df304bc82","slug":"srinagar-cold-wave-snowfall-start-srinagar-news-c-10-lko1027-791384-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: कश्मीर में रात को शुरू हुई मौसम की पहली बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: कश्मीर में रात को शुरू हुई मौसम की पहली बर्फबारी
विज्ञापन
श्रीनगर। कश्मीर घाटी के ऊपरी इलाकों में शनिवार रात को इस मौसम की पहली बर्फबारी हुई। सोनमर्ग, जोजिला, द्रास और राजधान टॉप पर बर्फ गिरने लगी है जो चिल्लेकलां की पहली बड़ी बर्फबारी है। राजधान बेल्ट में बर्फबारी के बाद बांदीपोरा-गुरेज सड़क पहले ही बंद कर दी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हो रही है जिससे सड़कें फिसलन भरी हो गई हैं और आसपास के इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। बांदीपोरा की डिप्टी कमिश्नर इंदु कंवल चिब ने लोगों से कड़ाके की ठंड के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने लोगों को बिजली और हीटिंग उपकरणों का सावधानी से इस्तेमाल करने और आग लगने की घटनाओं को रोकने के लिए ओवरलोडिंग से बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन मौसम से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 48 घंटों में कई ऊपरी इलाकों में और बर्फ जमा हो सकती है। शुरुआती आकलन के अनुसार राजधान टॉप और साधना टॉप पर दो फीट तक बर्फ गिर सकती है जबकि जोजिला, सिंथन, मरगन और पीर की गली में मध्यम बर्फबारी होने की उम्मीद है। सोनमर्ग, गुलमर्ग, दूधपथरी और पहलगाम जैसे स्थानों पर भी हल्की से मध्यम बर्फबारी होने की संभावना है। ब्यूरो