{"_id":"6a00e6c259260bc85b064d0e","slug":"srinagar-cm-umar-abdullah-jlnm-hospital-inauguration-srinagar-news-c-10-1-agr1010-909013-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुख्यमंत्री ने जेएलएनएम अस्पताल में 2.25 करोड़ के मेडिकल उपकरण किए लोकार्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुख्यमंत्री ने जेएलएनएम अस्पताल में 2.25 करोड़ के मेडिकल उपकरण किए लोकार्पित
श्रीनगर के जवाहरलाल नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल में चिकित्सा उपकरणों को लोकार्पित करते मुख्यमंत्री
Link Copied
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रविवार को जवाहर लाल नेहरू मेमोरियल (जेएलएनएम) अस्पताल में जनता को 2.25 करोड़ के मेडिकल उपकरण समर्पित किए। मुख्यमंत्री ने एचडीएफसी बैंक की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी पहल के तहत उन्नत मेडिकल उपकरणों का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
इन उपकरणों में ईआरसीपी एंडोस्कोपी मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन, हिस्टो पैथोलॉजी के लिए टिश्यू प्रोसेसर और लेजर यूरोलॉजी उपकरण शामिल हैं जिन्हें कुल 2.25 करोड़ रुपये की लागत से खरीदा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई शुरू की गई सुविधाओं का निरीक्षण किया जिनमें पैथोलॉजी विभाग, प्रयोगशाला विभाग, इम्यूनोलॉजी अनुभाग, बायोकेमिस्ट्री अनुभाग और यूएसजी कक्ष आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल में डॉक्टरों, तकनीशियनों और पैरामेडिकल कर्मचारियों से भी बातचीत की। स्वास्थ्य कर्मचारियों के समर्पण और प्रतिबद्धता की सराहना करते हुए, मुख्यमंत्री ने पूरे साल लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कर्मचारियों की तारीफ की। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर कुमार चौधरी, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू, जदीबल के विधायक तनवीर सादिक, जेएलएनएम अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक, एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि, वरिष्ठ डॉक्टर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।