{"_id":"69ee6f451906e37fe40ea7bd","slug":"srinagar-car-fell-into-drain-charar-e-sharif-women-died-srinagar-news-c-264-1-sr11005-110802-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: चरार-ए-शरीफ में कार नाले में गिरी, एक महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: चरार-ए-शरीफ में कार नाले में गिरी, एक महिला की मौत
विज्ञापन
बडगाम। जिले के चरार-ए-शरीफ इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि वाहन चालक घायल हो गया।
अधिकारियों के अनुसार जिंपांचल के पास कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क से फिसलकर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आईं जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे में कार का चालक घायल हो गया। उसे पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। बाद में बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर रेफर किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद