Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   intensive inspections of meat Shops

Srinagar News: श्रीनगर से लेकर बारामुला तक छापे, मीट व फ्रोजन चिकन आउटलेट्स की सघन जांच

विज्ञापन
intensive inspections of meat Shops
- जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ रोकने के लिए घाटी में चलाया विशेष निरीक्षण अभियान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। दो दिन में सड़े मांस की दो खेप पकड़े जाने के बाद घाटी में उपभोक्ताओं को सुरक्षित व गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती की है। इसी कड़ी में रविवार को श्रीनगर और बारामुला सहित पूरे कश्मीर में छापे मारे गए। विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। मीट की दुकानों और फ्रोजन चिकन का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले अंतर्गत सोपोर में यह विशेष निरीक्षण अभियान नामित अधिकारी, बारामुला और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोपोर के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान टीम ने बाजारों में स्थित मीट विक्रेताओं और फ्रोजन चिकन आउटलेट्स का निरीक्षण किया ताकि खाद्य कारोबारियों द्वारा अपनाए जा रहे स्वच्छता मानकों, सफाई व्यवस्था और खाद्य-हैंडलिंग प्रथाओं का जमीनी स्तर पर आकलन किया जा सके।
विज्ञापन

अभियान के दौरान निरीक्षण दलों ने न केवल दुकानों की बाहरी और आंतरिक साफ-सफाई का जायजा लिया बल्कि भंडारण सुविधाओं और फ्रोजन खाद्य उत्पादों के लिए निर्धारित कोल्ड चेन व तापमान मानकों के अनुपालन की भी जांच की। अधिकारियों का विशेष ध्यान इस बात पर रहा कि मीट और फ्रोजन चिकन को किसी भी तरह के संदूषण से बचाने और उसकी गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए वैज्ञानिक और उचित परिस्थितियों में संग्रहीत किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



जारी रहेगा अभियान, कारोबारियों को सख्त हिदायत

श्रीनगर सहित घाटी के अन्य प्रमुख बाजारों में भी खाद्य सुरक्षा टीमों की सक्रियता से हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों और खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता बनाए रखने, सुरक्षित भंडारण सुनिश्चित करने और खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का अक्षरशः पालन करने के प्रति जागरूक किया। विभाग ने दो टूक शब्दों में कहा कि उपभोक्ताओं को खाद्य जनित बीमारियों से बचाने और बाजार में सुरक्षित खाद्य उत्पाद सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित मानकों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने स्पष्ट किया कि पूरी घाटी में खाद्य सुरक्षा मानदंडों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए नियमित रूप से ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed