{"_id":"6aeb9d897fadfb1a45066152","slug":"srinagar-battle-of-shalteng-day-ex-serviceman-and-students-participate-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1056210-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बैटल ऑफ शालटेंग डे में शामिल हुए 400 पूर्व सैनिक और 200 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बैटल ऑफ शालटेंग डे में शामिल हुए 400 पूर्व सैनिक और 200 छात्र
विज्ञापन
बारामुला में शालटेंग दिवस मनाया। स्रोत सेना
- शरीफाबाद में सेना ने आयोजित की भव्य पूर्व सैनिक रैली, किलो फोर्स ने पूर्व सैनिकों के कल्याण व छात्रों के लिए किया विशेष कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
बारामुला। ऐतिहासिक बैटल ऑफ शालटेंग डे के अवसर पर सेना की काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (किलो) ने शरीफाबाद मिलिट्री गैरिसन में एक भव्य पूर्व सैनिक रैली और शैक्षणिक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में बारामुला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के लगभग 400 पूर्व सैनिकों सहित आर्मी गुडविल स्कूलों के 200 छात्रों और शिक्षकों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता काउंटर इंसर्जेंसी फोर्स (किलो) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल तुषार शर्मा (विशिष्ट सेवा पदक) ने की। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्व सैनिकों व उनके परिवारों के साथ सेना के जुड़ाव को मजबूत करना और युवा पीढ़ी को क्षेत्र के समृद्ध सैन्य इतिहास से परिचित कराना था।
रैली में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सहायता के लिए केंद्र व जम्मू-कश्मीर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, पेंशन, जरूरी दस्तावेजों और पुनर्वास के अवसरों से संबंधित विशेष हेल्पडेस्क व जागरूकता स्टॉल लगाए गए। इस दौरान जैकली रिकॉर्ड्स, डिफेंस पेंशन डिस्बर्समेंट ऑफिस श्रीनगर, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय श्रीनगर और ईसीएचएस के प्रतिनिधियों ने मौजूद रहकर पूर्व सैनिकों की पेंशन, स्वास्थ्य व अन्य सेवानिवृत्ति लाभों से जुड़ी समस्याओं का मौके पर मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम स्थल पर चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
विज्ञापन
छात्रों ने जाना गौरवशाली इतिहास
पूर्व सैनिकों के कल्याण के साथ-साथ आर्मी गुडविल स्कूलों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए एक शैक्षणिक दौरे का आयोजन किया गया। छात्रों ने सैन्य प्रतिष्ठान का भ्रमण किया और 1947 के ऐतिहासिक बैटल ऑफ शालटेंग के सामरिक महत्व व देश की सैन्य विरासत को समझा। कार्यक्रम के दौरान अमर शहीदों के साहस और बलिदान को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके बाद स्कूली छात्रों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि मेजर जनरल तुषार शर्मा ने अपने संबोधन में पूर्व सैनिकों के योगदान का सम्मान करने, सैन्य इतिहास को संजोने और सेना व अवाम के बीच रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया।