फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Bandipora-Gurej Road, Two LandSlide, No One Injured

Srinagar News: बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर दो बार हिमस्खलन, कोई हताहत नहीं

विज्ञापन
Srinagar, Bandipora-Gurej Road, Two LandSlide, No One Injured
बांदीपोरा में हिस्खलन। संवाद
- वाहनों की आवाजाही रोकी, बीआरओ ने मार्ग की बहाली का काम किया शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांदीपोरा। 85 किलोमीटर लंबे बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर सोमवार को दो बार हिमस्खलन हुआ। इससे इस मार्ग पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि कोई भी हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया। वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने मार्ग की बहाली का काम शुरू कर दिया है।
बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि एक बड़ा हिमस्खलन जिसकी लंबाई लगभग 200 मीटर और ऊंचाई 10 फीट थी, बांदीपोरा-गुरेज मार्ग पर हुआ। दूसरा हिमस्खलन कोरकबाल गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर हुआ। इस वजह से सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। उन्होंने बताया कि इन दोहरे हिमस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी। इस कारण यात्रियों को असुविधा हुई और गुरेज सेक्टर से संपर्क प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

इस इलाके में हाल ही में लगभग तीन से चार फीट बर्फबारी हुई थी जिससे हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया था। हालांकि अधिकारियों ने पुष्टि की कि किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। माना जा रहा है कि हिमस्खलन के समय सड़क पर यातायात न होने के कारण जान-माल के नुकसान का बचाव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद बीआरओ ने अपने जवानों और मशीनरी को काम पर लगाया। प्रभावित जगहों पर 56 आरसीसी की टीमों को तैनात किया गया है। मार्ग की बहाली के लिए युद्धस्तर पर बर्फ हटाने का काम चल रहा है। अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि जब तक बांदीपोरा-गुरेज मार्ग को आवाजाही के लिए सुरक्षित घोषित न कर दिया जाए तब तक वे इस सड़क पर यात्रा करने से बचें। यात्रियों से यह भी आग्रह किया गया है कि वे कोई भी यात्रा शुरू करने से पहले पल-पल की जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

गौरतलब है कि हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद से प्रशासन ने बारामुला, कुपवाड़ा, उड़ी सहित अन्य कई ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। लोगों को ऊपरी इलाकों में एहतियात के साथ आवाजाही करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों के अनुसार धूप से ऊपरी इलाकों में हिमस्खलन की घटनाओं की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed