{"_id":"69e2a1999c6c5d16ae024b1f","slug":"srinagar-anti-drug-rally-handwara-sajjad-lone-srinagar-news-c-10-lko1027-889829-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: सज्जाद लोन ने नशा मुक्त अभियान रैली का किया नेतृत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: सज्जाद लोन ने नशा मुक्त अभियान रैली का किया नेतृत्व
विज्ञापन
कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में नशा विरोधी जागरुकता कार्यक्रम में शपथ दिलाते सज्जाद लोन। संवाद
- कहा, लड़ाई को सिर्फ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता, समाज की भूमिका अहम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुपवाड़ा। हंदवाड़ा में शुक्रवार को नशा मुक्त अभियान के तहत एक रैली निकाली गई। पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और हंदवाड़ा के विधायक सज्जाद गनी लोन ने रैली का नेतृत्व किया। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने बढ़चढ कर इसमें हिस्सा लिया। टी-जंक्शन कर्गाम से शुरू हुई यह रैली हॉस्पिटल रोड, मेन चौक से होते हुए डिग्री कॉलेज तक पहुंची। इस दौरान सजाद लोन ने कहा कि यह केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है । नशा केवल एक ही व्यक्ति को नहीं, पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है।
उन्होंने कहा, इस लड़ाई को सिर्फ सरकार पर नहीं छोड़ा जा सकता। समाज के हर वर्ग, मस्जिदों, स्कूलों, मोहल्ला कमेटियों और परिवारों को इसमें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। धार्मिक नेताओं से अपील करते हुए लोन ने कहा कि हर जुमे के खुत्बे में नशे के खिलाफ सख्त संदेश दिया जाए और इसे पूरी तरह हराम बताया जाए।
प्रशासनिक स्तर पर उन्होंने नशा मुक्ति केंद्रों की कमी की ओर ध्यान दिलाते हुए हर जिले में आधुनिक पुनर्वास केंद्र स्थापित करने की जरूरत बताई। साथ ही प्रशिक्षित काउंसलरों की नियुक्ति पर भी जोर दिया, ताकि नशे के साथ जुड़ी मानसिक समस्याओं का भी इलाज हो सके। लोन ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की सराहना करते हुए कहा कि वे युवाओं को नशे से बचाने के लिए व्यक्तिगत रूप से प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
केलर में नशा मुक्त अभियान, जागरुकता रैली निकाली
पुलवामा। पुलिस थाना केलर की ओर से शुक्रवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवाओं और आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के तहत डीएसपी केलर अरसलान अहमद और एसएचओ के नेतृत्व में स्टिकर अभियान चलाया गया। अभियान पाइन लैंड स्कूल केलर से शुरू होकर मुख्य बाजार केलर तक निकाला गया, जहां लोगों को जागरूकता संदेश दिए गए। इस मौके पर इलाके के विभिन्न स्कूलों के छात्रों, शिक्षकों, सिविल सोसायटी के सदस्यों और पुलिस अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रतिभागियों ने नशा विरोधी नारे लगाए और जागरूकता स्टिकर वितरित किए। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। संवाद
पुलवामा में कमिश्नर सचिव ने कार्ययोजना को प्रभावी बनाने पर दिया जोर
पुलवामा। नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने 100 दिवसीय कार्ययोजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, जागरूकता नाटकों और भाषणों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को बताया गया। इस अवसर पर आयुक्त सचिव विक्रमजीत सिंह ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर खतरा है और युवाओं को इससे दूर रहना चाहिए। कार्यक्रम में मौजूद राजपोरा के विधायक गुलाम मोहिउद्दीन मीर और पुलवामा के विधायक वहीद-उर-रहमान पारा ने नशे के खिलाफ सामूहिक प्रयासों और युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं, डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान को सूचना, शिक्षा एवं संचार , उपचार, पुनर्वास और प्रवर्तन की त्रिस्तरीय रणनीति के तहत लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए सरकार और समाज दोनों का संयुक्त प्रयास जरूरी है। इस दौरान नशा मुक्त शपथ और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया। इसी कड़ी में जिले के विभिन्न क्षेत्रों, गुलिस्तान अरीपाल, अमीराबाद डडसरा और प्रिचू में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शैक्षणिक संस्थानों में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी कराई गईं। संवाद
सोपोर में किए जागरूकता कार्यक्रम
बारामुला। सौ दिन के नशा मुक्त जम्मू कश्मीर अभियान के तहत चल रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस ने जिला में जागरूकता और प्रवर्तन गतिविधियों को और बढ़ाया। वहीं पुलिस ने शिक्षा और ग्रामीण विभागों के सहयोग से कई स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम और आउटरीच गतिविधियां आयोजित की गई। ये कार्यक्रम बिह्रामपोरा और नदीहाल ,सब डिविजन राफियाबाद और चानखान, वागूब और बोमई सब डिविजन सोपोर में आयोजित किए गए। जिसमें छात्रों, स्थानीय लोगों और अन्य हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही। वहीं एक नशा विरोधी रैली भी आयोजित की गई। जिसमें रैली में आए लोगों ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ संकल्प लिया। वहीं विभिन्न संस्थाओं में आयोजित जागरूकता सत्र इंटरैक्टिव रहे जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी परेशानियों को साझा किया और नशे की समस्या के खिलाफ सतत कार्रवाई के समर्थन को व्यक्त किया। पुलिस नशे की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्यवाही जारी रखते हुए समाज स्तर पर इस मुद्दे को संबोधित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान भी चला रही है। अभियान के तहत दवा की दुकानों और मेडिकल शॉप की जांच भी की गई ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और फार्मास्यूटिकल दवाओं के दुरुपयोग को रोका जा सके। संवाद
उड़ी के मिनी स्टेडियम में निकाली जागरुकता रैली
बारामुला। नशे के दुरुपयोग से लड़ने और स्वस्थ समाज को बढ़ावा देने के अपने सतत प्रयासों के तहत पुलिस स्टेशन उड़ी ने मिनी स्टेडियम में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में एक रैली का आयोजन किया गया जिसे एसडीएम उड़ी द्वारा औपचारिक रूप से फ्लैग आफ किया गया। इस कार्यक्रम में बड़े संख्या में स्कूल बच्चों, एनसीसी कैडेट, स्थानीय लोग, लंबरदार, चौकीदार व स्वास्थ्य विभाग और नगर समिति के प्रतिनिधियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने जागरूकता के नारे लगाए और नशे के हानिकारक प्रभावों को दर्शाने वाले प्लेकार्ड उठाए। रैली का उद्देश्य लोगों, विशेष रूप से युवाओं को नशीली दवाओं से मुक्त जीवन जीने के महत्व के बारे में जागरूक करना था। पुलिस ने नशीली दवाओं से मुक्त समाज के दृष्टिकोण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और लोगों से नशीली दवाओं से संबंधित गतिविधियों की पहचान करने और रिपोर्ट करने में सहयोग करने का आग्रह किया। इस पहल की स्थानीय लोगों ने जागरूकता बढ़ाने और पुलिस-जनता सहयोग को मजबूत करने के लिए व्यापक रूप से सराहना की। संवाद