{"_id":"69d965761c22fe3ecc0dd88a","slug":"srinagar-anti-drug-operation-16-arrested-medical-shop-sealead-srinagar-news-c-10-lko1027-883374-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: घाटी में नशे पर प्रहार, 16 आरोपी गिरफ्तार, दवा की दुकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: घाटी में नशे पर प्रहार, 16 आरोपी गिरफ्तार, दवा की दुकान सील
विज्ञापन
कुलगाम में ड्रग तस्करी के आरोपियों को पकड़ा। स्रोत पुलिस
- कुलगाम, अनंतनाग, पुलवामा सहित कई जिलों में पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। कश्मीर में नशे के खिलाफ पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए नशा तस्करी के 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं कुलगाम में नशीली दवाओं की बिक्री के लिए अनिवार्य नियमों का उल्लंघन करने पर दवा की एक दुकान को सील किया है।
कुलगाम में फुर्राह न्यू बाईपास पर नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान दानिश खुर्शीद निवासी रेडवानी कइमोह, कुलगाम के रूप में हुई। तलाशी के दौरान 110 ग्राम चरस, 2 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ और 22,000 रुपये बरामद किए गए। एक और कार्रवाई में मीर बाजार पुलिस चौकी की एक टीम ने अखरण में नाका चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। उसकी पहचान फारूक अली निवासी जिग्गी नंबर 256, ब्लॉक सी, जेजे कॉलोनी बवाना, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके पास से 63.31 ग्राम चरस और 2.03 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
एक अलग मामले में विश्वसनीय पूर्व सूचना पर कार्रवाई करते हुए काजीगुंड पुलिस स्टेशन की एक टीम ने कुरिगाम रेलवे पुल पर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान अब्दुल कयूम शाह निवासी शस्त्रगाम, डूरू अनंतनाग के रूप में हुई। तलाशी के दौरान, मक्की के छिलके में छिपाई गई 109 ग्राम चरस बरामद हुई। काजीगुंड पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान पुलिस ने अनंतनाग के सिरहामा में तलाशी अभियान चलाया जिससे मोहम्मद इकबाल राथर निवासी सिरहामा कैंप कॉलोनी अनंतनाग और मुख्तार अहमद वागे निवासी वोपजान, हीरपोरा, अनंतनाग की पहचान हुई और इस मामले में उनकी संलिप्तता सामने आई। तलाशी के दौरान 1.212 किलोचरस बरामद हुई जिससे नशीले पदार्थों के नेटवर्क में शामिल आपूर्ति शृंखला का भंडाफोड़ हुआ।
विज्ञापन
एक अलग कार्रवाई में पुलिस स्टेशन कइमोह द्वारा ड्रग विभाग के समन्वय से नशीले पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए एक व्यापक संयुक्त अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान कई मेडिकल दुकानें अनिवार्य रिकॉर्ड के रखरखाव और नियामक अनुपालन के निर्धारित मानदंडों का उल्लंघन करती पाई गईं। तदनुसार इनके लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई है। इसके अतिरिक्त आरएच मेडिकल स्टोर को शेड्यूल एच दवाओं की बिक्री के लिए अनिवार्य आवश्यकताओं का उल्लंघन करने के आरोप में मौके पर ही सील कर दिया गया।
अनंतनाग में एक विशिष्ट सूचना पर कार्रवाई करते हुए न्यायालय से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद, नैना गुंड बाबा खलील, संगम निवासी फैयाज अहमद डार के घर पर छापा मारा गया। तलाशी के दौरान 3 किलो 99 ग्राम चरस पाउडर जैसा पदार्थ बरामद किया गया। आरोपी फैयाज अहमद डार और उसके बेटे अरबाज अहमद डार को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
एक अन्य ऑपरेशन में संगम की पुलिस टीम ने नई बस्ती मरहामा में नाका चेकिंग के दौरान एक कार को रोका। दो व्यक्तियों शाहजादा सुवैद और वारिस-उल-इस्लाम बटागुंड त्राल के निवासी के पास से 488 ग्राम चरस जैसा पदार्थ बरामद हुआ। इसके अलावा पुलिस स्टेशन अनंतनाग की एक पुलिस टीम ने अनंतनाग बाईपास पर ओवरहेड डांटर पुल के पास नाका चेकिंग के दौरान, हखूरा बदाजगाम निवासी गुलाम रसूल शाह के बेटे सज्जाद अहमद शाह को रोका। तलाशी के दौरान 106 ग्राम वजन की 7 चरस की छड़ें और 88 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया।
पुलवामा में पुलिस पोस्ट रहमू की एक पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसकी पहचान अब हमीद ठोकर के रूप में हुई है। उसके पास एक नायलॉन का बैग था। तलाशी के दौरान छह किलो आधा पिसा हुआ गांजा पाउडर बरामद किया गया।
अवंतिपोरा में रेलवे स्टेशन के पास पदगामपोरा में बनाए गए एक चेकपॉइंट पर तैनात पुलिस टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान फैजान यूसुफ गनी निवासी कोइल पुलवामा और इशफाक अहमद सोफी निवासी वाशबुघ पुलवामा के रूप में हुई है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से लगभग 29 ग्राम हेरोइन बरामद की गई।
पुलवामा पुलिस ने लिटर इलाके के बटापोरा नैना में एक घर में नशीले पदार्थ छिपाए जाने की सूचना पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आरोपी अब्दुल राशिद मीर के घर से लगभग 417.5 ग्राम चरस पाउडर बरामद किया गया। तीनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
बारामुला के सोपोर में ब्राथ क्रॉसिंग पर गश्त के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका और उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान, उसके कब्जे से नशीली दवा की बोतलें और हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया गया। उसकी पहचान शब्बीर अहमद मीर उर्फ जाना निवासी आरामपोरा सोपोर के रूप में हुई है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।
शोपियां पुलिस ने शुक्रवार को ड्रग तस्करी के एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से नशीली दवा के 592 कैप्सूल (74 स्ट्रिप्स) बरामद किए। कार सवार आरोपी की पहचान जहांगीर अहमद मीर निवासी दियारू कीगाम के रूप में हुई है। उसकी कार को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।