फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Anti Drug Campaign, Police Search, CASO

Srinagar News: पुलवामा में के-9 स्क्वॉयड की मदद से की चेकिंग तेज, दवा की दुकान सील

विज्ञापन
Srinagar, Anti Drug Campaign, Police Search, CASO
पुलवामा में पुलिस ने की जांच। स्रोत पुलिस
पुलवामा। पुलिस ने जिलेभर में नशे के खिलाफ अपने अभियान को और तेज करते हुए सख्त कार्रवाई की। इसके अतिरिक्त निरीक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों की एक शृंखला चलाई। पुलिस ने वीरवार को चेकिंग अभियान तेज किया
विज्ञापन


अभियान के तहत पुलिस स्टेशन राजपोरा ने संदिग्ध ड्रग तस्करों के घरों में सघन तलाशी अभियान चलाया। वहीं काकापोरा के मोहानवीजी इलाके में कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन (कासो) भी चलाया गया जिसमें संदिग्ध व्यक्तियों के घरों और आसपास के इलाकों की बारीकी से जांच की गई।
विज्ञापन


निगरानी को और मजबूत करने के लिए वाहन चेकिंग तेज की गई। काकापोरा में विशेष नाका लगाया गया, जहां के-9 स्क्वॉयड की मदद से जांच की गई। इसके अलावा बटपोरा नैना में भी अतिरिक्त चेकिंग अभियान चलाया गया। नियामक कार्रवाई के तहत न्यूआ और मोहानवीजी-लेलहार क्षेत्रों में मेडिकल दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रिकॉर्ड और लाइसेंस की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन, जैसे रिकॉर्ड सही ढंग से न रखना और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध इस्तेमाल के चलते मदीना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट, न्यूआ को ड्रग कंट्रोलर के सहयोग से सील कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पुलिस स्टेशन लिटर में थाना दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जबकि थाना पुलवामा में भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित कर आम लोगों की शिकायतें सुनी गईं और समुदाय के साथ संवाद को मजबूत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed