{"_id":"6a2c5fe9c67633fdc3099f58","slug":"srinagar-anti-drug-campaign-police-riad-gandherbal-and-anantnag-srinagar-news-c-264-1-udh1007-112246-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: दो जिलों में पुलिस के छापे, अफीम व भांग की फसल की नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: दो जिलों में पुलिस के छापे, अफीम व भांग की फसल की नष्ट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस ने हंदवाड़ा और अनंतनाग में छापे मारे। इस दौरान नशा बेचने वालों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने खेतों में उगी अफीम और भांग को उखाड़ा और लोगों को जागरूक भी किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर विलगाम इलाके में जंगली भांग को नष्ट किया।
अभियान के तहत थानों में बैठक रखी गई। इसमें नौजवान, छात्र, दुकानदार और बुजुर्ग आए। लोगों ने नशे और सुरक्षा की समस्या बताई। पुलिस ने कहा- मिलकर नशा खत्म करेंगे। वहीं दूसरी ओर मट्टन रोड पर पुलिस को देख एक लड़के ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से चरस बरामद की गई। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
लारनू में एक व्यक्ति ने अपने घर के बगीचे में अफीम उगा रखी थी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट और अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी फसल नष्ट कर दी। इस संदर्भ में पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की है। पुलिस ने कहा है कि नशे को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।