फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, Anayat Ali Chowdhary, SSP Kulgam, Security Review Meeting

Srinagar News: पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के बीच बेहतर समन्वय पर जोर

विज्ञापन
Srinagar, Anayat Ali Chowdhary, SSP Kulgam, Security Review Meeting
कुलगाम में सुरक्षा समीक्षा बैठक। स्रोत पुलिस
कुलगाम में एसएसपी ने की संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक
विज्ञापन

कुलगाम। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलगाम अनायत अली चौधरी ने सोमवार को जिला पुलिस कार्यालय में संयुक्त सुरक्षा समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के बीच बेहतर समन्वय और पेशेवर तरीके से काम करने पर जोर दिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की समग्र सुरक्षा स्थिति की समीक्षा और आकलन करना था। इस दौरान एसएसपी कुलगाम ने आतंकवाद-रोधी अभियानों और कानून-व्यवस्था की स्थिति को संभालने में पुलिस, सेना और सीआरपीएफ के बीच बेहतर समन्वय और पेशेवर तरीके से काम करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सक्रिय सुरक्षा उपाय अपनाने और सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। इसके अलावा, बैठक में खुफिया जानकारी जुटाने, संभावित खतरों के आकलन, आपातकालीन प्रतिक्रिया की तैयारी और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को मजबूत करने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed