{"_id":"6a9dcfc0a1952f0359094ba5","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1005834-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: बोनियार में तेंदुए ने छह भेड़ों को मारा, गुलमर्ग में तूफान से दर्जनों भेड़ों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: बोनियार में तेंदुए ने छह भेड़ों को मारा, गुलमर्ग में तूफान से दर्जनों भेड़ों की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारामुला। बोनियार में तेंदुए के हमले से छह भेड़ों की मौत हो गई, जबकि गुलमर्ग के करकनार इलाके में तूफान की चपेट में आने से दर्जनों और भेड़ों की जान चली गई। तेंदुए की हमले से लोगों में दहशत है।
शनिवार रात को बोनियार के बरनाटे में बाड़े में तेंदुए ने घुसकर छह भेड़ों को मार डाला। घटना के बाद, वन्यजीव विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना वाली जगह से कुछ ही मीटर की दूरी पर एक स्कूल और रिहायशी इलाका है। स्थानीय लोग परिवारों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने वन्यजीव विभाग से अपील की कि वे तेंदुए को पकड़ने के लिए तुरंत कदम उठाएं। वहीं दूसरी घटना में गुलमर्ग के करकनार इलाके में दोपहर के समय तूफान की चपेट में आने से दर्जनों भेड़ों की मौत हो गई। इन घटनाओं ने पशुपालकों के बीच चिंता बढ़ा दी है।