{"_id":"6a00e815d364e9ab70079c7f","slug":"srinagar-accident-on-mughal-road-vehicle-sliped-sheeps-died-srinagar-news-c-10-1-agr1010-908822-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: मुगल रोड पर भेड़ों से लदा वाहन पलटा, चार मरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: मुगल रोड पर भेड़ों से लदा वाहन पलटा, चार मरीं
विज्ञापन
बांदीपुर से मुगल रोड पर पलटा वाहन। संवाद
श्रीनगर। मुगल रोड के दुबजन इलाके में रविवार को भेड़ों से लदा एक टाटा मोबाइल वाहन सड़क किनारे पलट गया जिससे चार भेड़ें मर गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार दुबजन क्षेत्र से गुजरते समय वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन वाहन में लदी चार भेड़ों की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं तथा यातायात को सुचारु बनाने के लिए सड़क से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया गया। इस बीच मुगल रोड से गुजरने वाले यात्रियों ने प्रशासन से दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने की मांग की है। संवाद