फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Srinagar, 42 E Challan, 89 Thousand Rupee Penality

Srinagar News: 42 वाहनों के ई-चालान कर 89 हजार 200 वसूले, सात वाहन ब्लैकलिस्ट

विज्ञापन
Srinagar, 42 E Challan, 89 Thousand Rupee Penality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांदीपोरा। सड़क सुरक्षा और नियमों के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई की गई। एआरटीओ मुख्तार अहमद सोफी की निगरानी में अलग अलग रूट पर चेकिंग अभियान चलाया। मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर 42 वाहनों का ई-चालान किया गया। इनसे करीब 89 हजार 200 रुपये जुर्माना वसूल किए जाने की उम्मीद है। सात वाहनों को ब्लैकलिस्ट किया गया।
दो वाहनों को जब्त कर लिया गया। वहीं अभियान के दौरान गंभीर उल्लंघन पर नौ ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश भी की गई। यह अभियान केवल चालान तक यह कार्रवाई सीमित नहीं रही। विभाग ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए। इस दौरान प्रतिभागियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई गई और चालकों व आम लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार की अहमियत भी समझाई गई।
विज्ञापन

जनजागरूकता बढ़ाने के लिए डावर सूमो स्टैंड पर कमर्शियल वाहनों पर नशा विरोधी संदेश वाले स्टिकर भी चिपकाए गए। एआरटीओ कार्यालय ने साफ किया कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed