{"_id":"69c23c452c91796cfc0ff21e","slug":"sonam-wangchuk-met-the-families-of-those-killed-in-the-leh-violence-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leh Violence: लेह हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मिले सोनम वांगचुक, परिवारों की आंखों में आंसू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh Violence: लेह हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मिले सोनम वांगचुक, परिवारों की आंखों में आंसू
Tue, 24 Mar 2026 12:57 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:57 PM IST
सार
लेह हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से सोनम वांगचुक ने मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय की मांग में उनका समर्थन किया। इस दौरान परिजन भावुक हो उठे और लद्दाख के सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने भी पीड़ित परिवारों को मदद और भरोसा देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीड़ितों के साथ वांगचुक।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने लेह हिंसा में मारे गए लोगों के परिजन से मुलाकात की। इस दौरान हिंसा में जान गंवाने वाले अपने लोगों को याद कर परिजन सिसक उठे। वांगचुक के साथ उनकी पत्नी गीतांजलि, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी थे। माहौल इतना भावुक था कि मृतकों के परिजन ठीक से भी नहीं बोल पा रहे थे।
विज्ञापन
इस मौके पर लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन व अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी पीड़ित परिवारों को समर्थन का भरोसा दिलाया। परिजन ने कहा कि वे न्याय की मांग कर रहे हैं और जब तक जवाबदेही तय नहीं होती वे संघर्ष जारी रखेंगे। बता दें कि लेह हिंसा में जिगमेट दोरजे (25), स्टेंजिन नमग्याल (23), रिनचेन दादुल (20) और सिवांग थारचिन (46) की जान गई थी। इसके बाद भड़काऊ भाषण देने के आरोप में सोनम वांगचुक को हिरासत में लेकर राजस्थान स्थित जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया था। वहां से करीब छह माह बाद रिहा होकर 22 मार्च को वांगचुक लेह पहुंचे हैं।
विज्ञापन