{"_id":"58ac42eb4f1c1b2b69b23f2d","slug":"singer-kanika-kapoor-rock-on-stage","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर चढ़कर बोला कनिका के गीतों का जादू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर चढ़कर बोला कनिका के गीतों का जादू
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:13 PM IST
विज्ञापन
एनआईटी उत्तराखंड क्लीफेस्टो में बालीवुड गायिका कनिका कपूर धमाकेदार प्रस्तुति देते हुए
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेबी डॉल मैं सोने की....चिटिया कलइयां ... जुगनी जी... बुलया, छिल गए नैना, दिल्ली वाली गर्लफ्रैंड...अभी तो पार्टी शुरू हुई है। एक के बाद एक सुपरहिट गाने गाकर मशहूर गायिका कनिका कपूर ने एनआईटी क्लीफेस्टो की आखिरी शाम को यादगार बना दिया। कनिका के गानों का जादू युवाओं के सर चढ़ कर बोला।
विज्ञापन
एनआईटी में आयोजित क्लीफेस्टो 2017 की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बेबी डॉल फेम सिंगर कनिका कपूर ने अपने सुरों से धमाल मचाया। कनिका के गीतों पर एनआईटी के छात्र-छात्राएं जमकर नाचे। हालांकि इस मूवमेंट के लिए छात्रों को काफी इंतजार भी करना पड़ा। कनिका कपूर का कार्यक्रम लगभग तीन घंटे बाद शुरू हुआ। कार्यक्रम शाम छह बजे शुरू होना था, लेकिन 9 बजे बाद शुरू हुआ।
विज्ञापन
बावजूद कनिका को सुनने का उत्साह छात्रों में बना रहा। वहीं कनिका ने भी छात्रों को निराश नहीं किया। उन्होंने अपने गीतों से छात्रों को खूब झूमाया और यह सिलसिला रात 10.30 बजे तक चला। इसी के साथ सोमवार देर शाम चार दिवसीय एनआईटी क्लीफेस्टो का समापन हुआ। इस मौके पर रजिस्ट्रार कर्नल सुखपाल सिंह, डीन एसोसिएट डा. नवजोत ङ्क्षसह, सहायक कुलसचिव डा. विनीता नेगी, आयुष गोयल और अभय पैन्यूली आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
शरारती तत्वों ने की पत्थरबाजी
श्रीनगर। कार्यक्रम स्थल में जाने के लिए संस्थान की ओर से पास दिए गए थे। अंदर न घुसने दिए जाने से नाराज कुछ शरारती तत्वों ने रात लगभग 10 बजे सड़क की दूसरी ओर से एनआईटी के गेट की ओर पत्थर फेंके, जिससे लोग बाल-बाल बचे। कुछ लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों से इसकी शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। उल्टा लोगों को गेट से दूर भगाने लगे। बाद में कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, बावजूद शरारती तत्वों ने कुछ देर से पत्थर फेंकना जारी रखा।