फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   SIA raids several locations in Baramulla in narco terror funding case many arrested

Kashmir: नारको टेरर फंडिंग मामले में बारामुला में कई ठिकानों पर SIA के छापे, कई गिरफ्तार

Wed, 20 Jul 2022 09:59 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 20 Jul 2022 09:59 AM IST
सार

एसआईए ने बारामुला व उड़ी के नांबला इलाके में भी दबिश दी गई जो एलओसी से बिल्कुल सटा हुआ है। जम्मू के गांधी नगर पुलिस थाने में दर्ज केस के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
SIA raids several locations in Baramulla in narco terror funding case many arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नारको टेरर फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) ने मंगलवार को उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले में कई स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान सीमा पार से नशा तस्करी और इस खेप की बिक्री से मिले पैसों से टेरर मॉड्यूल, अलगाववादी, ओवर ग्राउंड वर्कर (ओजीडब्ल्यू) तथा मारे गए दहशतगर्दों के परिवारों को मदद के सबूत हाथ लगे हैं। छापे में जांच एजेंसी को डिजिटल सबूत के अलावा आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले हैं। इस दौरान कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि कई अन्य जांच एजेंसी के रडार पर हैं। 

विज्ञापन


एसआईए के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को एसआईए (जम्मू) ने बारामुला पुलिस और जिला प्रशासन की मदद से बारामुला व उड़ी के नांबला इलाके में भी दबिश दी गई जो एलओसी से बिल्कुल सटा हुआ है। जम्मू के गांधी नगर पुलिस थाने में दर्ज केस के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पाया गया है कि जुटाए धन कुछ फर्जी पत्रकारों को भी दिए गए ताकि केंद्र सरकार के खिलाफ गलत धारणा विकसित की जाए। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर युवाओं को आतंकवाद के लिए प्रेरित करने, आतंकवाद का समर्थन और महिमा मंडन किया जाए।
विज्ञापन


पुलिस 6.9 लाख कर चुकी है बरामद

इसके अलावा, छापे के दौरान कुछ लोग जो मादक द्रव्य आतंकवाद के वित्तपोषण की सांठगांठ में शामिल पाए गए थे, उन्हें गिरफ्तार किया गया है और इस सांठगांठ में कुछ और लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है। बता दें कि इस मामले में पुलिस 6.9 लाख पहले ही बरामद कर चुकी है। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि आने वाले दिनों में और छापे पड़ने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर में संचालित ऐसे मॉड्यूल को ध्वस्त करने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मंत्री बाबू सिंह मामले में दर्ज हुआ था मामला

गांधी नगर पुलिस स्टेशन में पूर्व मंत्री बाबू सिंह के खिलाफ टेरर फंडिंग का केस दर्ज हुआ था। बाबू सिंह का एक सहयोगी वेयर हाउस में 6.9 लाख रुपये के हवाला पैसे के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद पता चला कि आरोपी ने यह पैसा बाबू सिंह के कहने पर कश्मीर से लिया था। जिसे देशविरोधी गतिविधियों में लगाया जाना था। यह मामला अब गांधी नगर पुलिस से एसआईए को ट्रांसफर कर दिया गया है।


एसआईए ने शिकंजा और कसा

राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) की ओर से आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ शिकंजा कसा गया है। जांच एजेंसी की ओर से कश्मीर के कई स्थानों पर कार्रवाई की गई है। पत्थरबाजों के साथ ही पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में बैठकर जम्मू-कश्मीर में नेटवर्क चलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। डोडा, किश्तवाड़ में सक्रिय रहे आतंकी जो अब पीओजेके में रहकर नेटवर्क संचालित कर रहे हैं, के घरों पर दबिश दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच एजेंसी ने ऐसे लोगों की सूची तैयार की है जो आतंकी नेटवर्क से जुड़े हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed