फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Separatist Shabir Shah arrested in terror related case

पुराने आतंकी केस में बड़ी कार्रवाई: अलगाववादी नेता शब्बीर शाह को एनआईए ने किया गिरफ्तार, 10 दिन की रिमांड पर

Sat, 18 Apr 2026 06:06 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Sat, 18 Apr 2026 06:06 PM IST
सार

अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को 1996 के आतंकी हमले से जुड़े मामले में एनआईए ने गिरफ्तार कर 10 दिन की रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
Separatist Shabir Shah arrested in terror related case
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को एक पुराने आतंकी मामले में गिरफ्तार कर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 10 दिन की रिमांड पर ले लिया है। यह मामला 1996 में एक आतंकवादी के अंतिम संस्कार के दौरान पुलिसकर्मियों पर हुए हमले से जुड़ा है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, शब्बीर शाह को एनआईए की श्रीनगर शाखा ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था और बाद में उन्हें दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें ट्रांजिट रिमांड मिली थी। इसके बाद शनिवार को उन्हें जम्मू स्थित विशेष एनआईए अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


एनआईए ने अदालत से उनकी कस्टोडियल पूछताछ की मांग की, जिसे स्वीकार करते हुए अदालत ने उन्हें 10 दिन की रिमांड पर भेज दिया। 72 वर्षीय शब्बीर शाह को हाल ही में टेरर फंडिंग और मनी लॉन्ड्रिंग मामलों में लंबे समय बाद जमानत मिली थी, लेकिन अब एक पुराने मामले में उनकी फिर से गिरफ्तारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed