फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Security forces recover IED in Baramulla Srinagar

आतंकियों की साजिश नाकाम: गणतंत्र दिवस से पहले बारामुला में सड़क किनारे मिला आईईडी, हाई अलर्ट

Tue, 20 Jan 2026 11:45 AM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला
अमर उजाला नेटवर्क, बारामुला Published by: निकिता गुप्ता Updated Tue, 20 Jan 2026 11:45 AM IST
सार

श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर सुरक्षाबलों ने सड़क किनारे लगाए गए आईईडी को समय रहते बरामद कर बड़ी घटना टाल दी।

विज्ञापन
Security forces recover IED in Baramulla Srinagar
बारामुला में सड़क किनारे मिली आईईडी को सुरक्षाबलों ने किया निष्क्रिय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के पट्टन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मंगलवार को गणतंत्र दिवस से पूर्व श्रीनगर-बारामुला हाईवे पर आतंकवादियों के नापाक मंसूबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों द्वारा हाईवे के करीब प्लांट की गई एक आईईडी को नियंत्रित रूप से निष्क्रिय किया गया। सुरक्षाबलों ने इसे एक बहुत बड़ी कामयाबी बताया और कहा कि गणतंत्र दिवस से पूर्व आतंकवादियों और राष्ट्रिय विरोधी तत्वों की हमेशा कोशिश रहती है अमन और शांति भंग करने की लेकिन सुरक्षाबलों के जवान हर समय ऐसे तत्वों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए सतर्क हैं।

एसएसबी सेकंड बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट जितेंद्र कुमार ने बताया कि यह आईईडी पट्टन के तापर इलाके में सड़क किनारे हमारी अल्फा कंपनी की रोड ओपनिंग पार्टी द्वारा पाई गई जिसकी उन्होंने तुरंत जम्मू कश्मीर पुलिस को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह संदिग्ध वस्तु करीब दस इंच लम्बी थी जिसके साथ लाइव वायर सर्किट था। उन्होंने बताया कि सबसे पहले आसपास की दुकानों में लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। दोनों ओर ट्रैफिक को रोक दिया गया और मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने इसको सुरक्षित स्थान पर ले जाकर एक नियंत्रित विस्फोट कर उसे निष्क्रिय किया।

विज्ञापन

अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस हमेशा से एक निशाने पर रहा है और आतंकवादी और अन्य राष्ट्र विरोधी तत्वों की कोशिश रहती है कि अमन और शांति को भंग कर सके लेकिन हम हमेशा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय में काम करते हैं और ऐसे तत्वों को कामयाब नहीं होते देते। आज भी ऐसा ही एक उदहारण देखने को मिला जब आतंकवादियों के नाकाम मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। उन्होंने कहा कि समय पर की गई कार्रवाई ने एक बड़ा हादसा होने से टाल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed