फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   road open

मौसम में सुधार के साथ हटाई बर्फ, श्रीनगर-लेह मार्ग और मुगल रोड पर यातायात बहाल

विज्ञापन
road open
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वीरवार को मौसम में सुधार के साथ बर्फ हटाने के बाद वीरवार को श्रीनगर-लेह राजमार्ग और मुगल रोड पर यातायात को बहाल कर दिया गया है। बुधवार को जोजिला दर्रे और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले को राजोरी-पुंछ से जोड़ने वाले मुगल रोड को ताजा हिमपात के बाद बंद किया गया था। यह जानकारी ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट के माध्यम से दी है।
विज्ञापन

इसमें बताया गया कि मुगल रोड पर बर्फ को हटाने के बाद दोनों ओर से छोटे वाहनों को चलने की अनुमति दी गई है। वहीं, श्रीनगर-सोनमर्ग-गुमरी मार्ग पर बर्फ हटाने के बाद मीनामर्ग से केवल छोटे वाहनों को छोड़ा जा रहा है। जोजिला दर्रे पर लगातार क्लीयरेंस का कार्य कर रही बॉर्डर रोड आर्गेनाइजेशन (बीआरओ) की 122 आरसीसी की विभिन्न टीमों द्वारा बर्फ को पूरी तरह से हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जोजिला दर्रे के इंचार्ज जेई अमनदीप सिंह ने बताया कि दर्रे पर जेई लक्ष्मी शंकर, जेई अमित और जेई मौर्या के नेतृत्व में टीमें लगातार नफरी और मशीनों के साथ बर्फ हटाने का काम कर रही हैं। करीब एक फुट से अधिक बर्फ मार्ग पर जमा हुई थी। कुछ जगहों पर हिमस्खलन के चलते 15 फुट से ऊंची बर्फ को कड़ी मशक्कत से हटाया गया और दोपहर 2 बजे दर्रे को वाहनों के लिए खोल दिया गया। जेई अमनदीप सिंह ने बताया कि पहले उन वाहनों को कारगिल की ओर से सोनमर्ग की तरफ छोड़ा गया जो कुछ दिन से फंसे हुए थे। मौसम साफ रहने पर पूरी तरह से क्लीयरेंस की जाएगी। टीमें लगातार खराब मौसम और अन्य चुनौतियों के बीच लोगों की सहायता के लिए काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ हिस्सों मे 13-14 को बारिश-बर्फबारी के आसार
मौसम साफ होने के बावजूद जम्मू-कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 7 से 10 डिग्री नीचे चल रहा है। कश्मीर में ठंड पड़ रही है। गुलमर्ग, लेह और कारगिल में रात का न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 13 और 14 नवंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। कश्मीर में वीरवार को हल्के बादलों के बीच धूप खिली रही। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 14.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में बीती रात का न्यूनतम तापमान 2.8 और गुलमर्ग में माइनस 2.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 3.8 और कारगिल में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दिन का तापमान 26.8 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में बीती रात का न्यूनतम तापमान 4.6, बटोत में 3.5, कटड़ा में 10.6 और भद्रवाह में 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed