{"_id":"6569cd098d3b4a24eb0ad8fd","slug":"protest-in-kashmir-university-in-srinagar-over-nit-student-social-media-post-dispute-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर: कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्रों का मार्च, सोशल मीडिया विवादित पोस्ट को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर: कश्मीर विश्वविद्यालय में छात्रों का मार्च, सोशल मीडिया विवादित पोस्ट को लेकर किया प्रदर्शन
Fri, 01 Dec 2023 05:39 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 01 Dec 2023 05:39 PM IST
सार
एनआईटी के एक गैर-स्थानीय छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ केयू परिसर में एक विरोध मार्च निकाला गया। शुक्रवार की नमाज के बाद शहर के हजरतबल इलाके में स्थित विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
कश्मीर विश्वविद्यालय में प्रदर्शन
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) श्रीनगर के विवादित सोशल मीडिया के पोस्ट की आंच कश्मीर विश्वविद्यालय (केयू) पहुंच गई है। शुक्रवार को विवि के छात्रों ने वीडियो के विरोध में नारेबाजी की और पुलिस से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
एनआईटी के एक गैर-स्थानीय छात्र की सोशल मीडिया पोस्ट के खिलाफ केयू परिसर में एक विरोध मार्च निकाला गया। शुक्रवार की नमाज के बाद शहर के हजरतबल इलाके में स्थित विश्वविद्यालय परिसर में मार्च निकाला गया। अधिकारियों ने कहा कि मार्च शांतिपूर्ण था और प्रदर्शनकारियों ने पैगंबर मोहम्मद के पक्ष में नारे लगाए।
विज्ञापन
पुलिस ने छात्र के खिलाफ समुदायों के बीच धार्मिक शत्रुता को बढ़ावा देने का मामला दर्ज किया है। एहतियात के तौर पर तय समय से 10 दिन पहले गुरुवार को एनआईटी को शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिया गया। सोशल मीडिया की विवादित पोस्ट के खिलाफ बुधवार को अमर सिंह कॉलेज और इस्लामिया कॉलेज में भी विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन