{"_id":"6b0b2e28a0390fdb2a0e68f8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11006-119075-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: आजादी के बाद पहली बार गुज्जर बस्ती में पहुंचा पानी, गांव में जश्न का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: आजादी के बाद पहली बार गुज्जर बस्ती में पहुंचा पानी, गांव में जश्न का माहौल
विज्ञापन
कुलगाम। आजादी के बाद से पानी की समस्या का सामना कर रहे काजीगुंड की गुज्जर बस्ती के लोगों के लिए आखिरकार वह दिन आ गया, जिसका वे दशकों से इंतजार कर रहे थे। बस्ती में पहली बार पेयजल की सुविधा पहुंचने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।
इस मौके पर लोकसभा सांसद मियां अल्ताफ अहमद लारवी ने पेयजल योजना का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। इस योजना के शुरू होने से इलाके के लगभग 100 परिवारों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी।
स्थानीय लोगों ने भावुक होते हुए कहा कि वर्ष 1947 के बाद पहली बार उन्होंने अपनी बस्ती में पीने का पानी पहुंचते देखा है। उनके लिए यह किसी सपने के सच होने से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना था कि कई पीढ़ियां पानी की समस्या के बीच जीवन गुजारती रहीं और उन्हें कभी उम्मीद नहीं थी कि उनकी बस्ती में भी एक दिन घर के नजदीक पीने का पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी सुविधा के लिए उन्हें लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ा। दूर-दराज से पानी लाना उनकी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन गया था। अब पेयजल योजना शुरू होने से विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में इलाके की अन्य बुनियादी समस्याओं का भी समाधान किया जाएगा। वर्षों पुरानी पेयजल की मांग पूरी होने के बाद गुज्जर बस्ती में खुशी और संतोष का माहौल देखने को मिला। संवाद