Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police renamed Mattan Police Station in Anantnag as Himayun Muzammil Model Police Station

बलिदानी डीएसपी को सम्मान: अब हुमायूं मुजम्मिल मॉडल पुलिस स्टेशन से जाना जाएगा मट्टन का थाना

Mon, 30 Oct 2023 06:03 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग
अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 30 Oct 2023 06:03 PM IST
सार

अनंतनाग के मट्टन पुलिस थाने का नाम बदला गया है। अब इस पुलिस थाने को बलिदानी डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल मॉडल पुलिस स्टेशन  के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस मॉडल थाने का उद्घाटन किया।

विज्ञापन
Police renamed Mattan Police Station in Anantnag as Himayun Muzammil Model Police Station
अनंतनाग - फोटो : संवाद

विस्तार

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग के मट्टन पुलिस थाने का नाम बदला गया है। अब इस पुलिस थाने को बलिदानी डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल मॉडल पुलिस स्टेशन  के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस मॉडल थाने का उद्घाटन किया। इस दौरान डीएसपी हुमायूं के पिता सेवानिवृत्त आईजीपी गुलाम हसन भट्ट व अन्य लोग भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


डीएसपी हुमायूं मुजम्मिल ने बीते महीने कोकरनाग में आतंकी मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त किया था। डीजीपी ने कहा कि पुलिस हुमायूं मुजम्मिल के सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेगी। देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर हुमायूं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'डीएसपी हुमायूं ने कभी भी अपनी जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा। मुझे आज भी वह दिन याद है जब मुठभेड़ चल रही थी, मैं मौके पर था। हमें पता था कि सेना के कुछ अधिकारियों के साथ हमारा सहयोगी भी घायल है। हमारे सर्वोत्तम प्रयासों के बावजूद हम समय पर उन्हें निकाल नहीं सके। घायल अवस्था में अंतिम सांस लेने से पहले उन्होंने अपने पिता और पत्नी से बात भी की थी। हमें उम्मीद थी कि अगर उन्हें समय पर निकाल लेते तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी, लेकिन कभी-कभी जमीनी स्थिति ऐसी होती है कि हम जो चाहते हैं वह संभव नहीं हो पाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


13 सितंबर को अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मियों ने वीरगति को प्राप्त किया ता। छह दिनों से अधिक समय तक चले ऑपरेशन में सेना के दो अधिकारी भी बलिदान हुए। वहीं, दो आतंकवादियों को ढेर किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed