फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   police forces in Birla campus.

बिड़ला परिसर में पुलिस बल तैनात

Sun, 05 Mar 2017 09:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्रीनगर। Updated Sun, 05 Mar 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
 police forces in Birla campus.
गढवाल विवि कें बिडला परिसर में अभाविप व आइसा काय्रकर्ताओ में हुए विवाद को लेकर तैनात पुलिस बल

आइसा और अभाविप कार्यकर्ताओं के बीच शनिवार को हुए टकराव के बाद बिड़ला परिसर में पुलिस बल तैनात किया गया है। गढ़वाल विवि के नए शिक्षा सत्र में होने वाले छात्रसंघ चुनाव तक बिड़ला परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा।

विज्ञापन


शनिवार को आइसा व अभाविप कार्यकर्ताओं में हुई झड़प के बाद विवि प्रशासन सकते में है। भविष्य में परिसर के भीतर छात्रों में कोई टकराव न हो, इसके लिए विवि प्रशासन ने ऐतिहात बरतना शुरू कर दिया है। रविवार को अवकाश होने के बावजूद विवि के कुलसचिव ने प्रशासनिक भवन में पुलिस प्रशासन से वार्ता की। इस दौरान कुलसचिव डा. एके झा ने पुलिस प्रशासन से बिड़ला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किए की बात कही।
विज्ञापन


कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि विवि प्रशासन से हुई वार्ता के तहत अब नए शिक्षा सत्र में होने वाले छात्र संघ चुनाव तक बिड़ला परिसर में पुलिस बल तैनात रहेगा। हालांकि शनिवार दिन से ही बिड़ला परिसर व विवि के मुख्य गेट पर भारी मात्रा में पुलिस तैनात की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही बिड़ला परिसर में थाना/चौकी स्थापित किए जाने के के संबंध में रविवार को कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने विवि के कुलसचिव डा. एके से परिसर में स्थान उपलब्ध कराए जाने की के लिए कहा है। बताया कि कुलसचिव ने उच्चाधिकारियों से इस संबंध में चर्चा किए जाने की बात कही है।
वार्ता में एसआईयू  की यूनिट प्रभारी विजेंद्र रतकली भी मौजूद थे।

आइसा की बढ़ी मुश्किल, होगी कार्रवाई
श्रीनगर।
आचार संहिता के तहत धारा 144 लगे होने के बावजूद बिना प्रशासनिक अनुमति के पुतला दहन किए जाने पर पुलिस संबंधित छात्र संगठन पर कार्रवाई करने जा रही है।


कोतवाल प्रवीण कोश्यारी ने कहा कि धारा 144 का उल्लंघन किए जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही संबंधित छात्र संगठन के खिलाफ कार्रवाई कर दी जाएगी। वहीं आइसा की नगर अध्यक्ष शिवानी पांडे का कहना है कि उनकी ओर से आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया गया है। उनका प्रदर्शन परिसर की सीमा के अंदर किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed