Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Police stopped Mehbooba Mufti as she was heading to Sheshnag Lake.

कश्मीर: शेषनाग में भारी मशीनों पर सियासी घमासान, खोदाई का जायजा लेने निकलीं महबूबा मुफ्ती को पुलिस ने रोका

Tue, 24 Nov 2026 03:44 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 24 Nov 2026 03:44 PM IST
सार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को शेषनाग झील के पास भारी मशीनों से खोदाई की गतिविधियों का जायजा लेने जाते समय पुलिस ने चंदनवाड़ी में रोक दिया।

विज्ञापन
Police stopped Mehbooba Mufti as she was heading to Sheshnag Lake.
महबूबा मुफ्ती को रोकते हुए पुलिस। - फोटो : एजेंसी

विस्तार

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को मंगलवार को शेषनाग झील की ओर जाते समय पुलिस ने रोक दिया। वह अमरनाथ यात्रा मार्ग पर वायरल हुए वीडियो में ग्लेशियर झील के पास भारी मशीनों और खुदाई की गतिविधियों को दिखाए जाने के बाद मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेने जा रही थीं।

विज्ञापन
Trending Videos

महबूबा मुफ्ती मंगलवार सुबह पार्टी विधायकों वहीद पारा और सैयद मुंतजिर मेहंदी के साथ दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा मार्ग से शेषनाग की ओर रवाना हुई थीं। चंदनवाड़ी से झील तक पैदल जाने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया।

पत्रकारों से बातचीत में महबूबा ने शेषनाग के आसपास बड़े बुलडोजरों और भारी मशीनों से खोदाई किए जाने की खबरों पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र पर्यावरण के लिहाज से बेहद नाजुक है और यहां भारी मशीनों का इस्तेमाल प्रकृति के साथ-साथ अमरनाथ यात्रा की धार्मिक पवित्रता के लिए भी खतरा पैदा कर सकता है।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के जंगल, पहाड़ और ग्लेशियर अमरनाथ यात्रा के दौरान प्राकृतिक रूप से बनने वाले शिवलिंग के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि पर्यावरण, ग्लेशियर और पहाड़ों को इस तरह नुकसान पहुंचाया जाएगा तो भविष्य में प्राकृतिक शिवलिंग के बनने की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में यात्रा के धार्मिक महत्व पर भी सवाल खड़े होंगे।

महबूबा ने शेषनाग को हिंदू धार्मिक परंपराओं में बेहद श्रद्धेय स्थल बताते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा सदियों से कश्मीरियत और हिंदू-मुस्लिम भाईचारे का प्रतीक रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास और धार्मिक यात्रा के नाम पर क्षेत्र की प्राकृतिक संरचना को बदलने की कोशिश की जा रही है। उत्तराखंड में हुए पर्यावरणीय नुकसान का जिक्र करते हुए उन्होंने चेताया कि कश्मीर में भी तीर्थ पर्यटन को केवल पर्यटन स्थल बनाने की दिशा में नहीं ले जाना चाहिए।

पीडीपी अध्यक्ष ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से इस मामले में हस्तक्षेप करने और परियोजना की योजनाओं की समीक्षा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पास हिमालय, जंगल और ग्लेशियर जैसी प्राकृतिक संपदा ही सबसे बड़ी धरोहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed