{"_id":"69b7fc31583ac673d70b5183","slug":"peaceful-rally-held-in-leh-for-6th-schedule-and-statehood-demands-2026-03-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Leh: लेह की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Leh: लेह की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, छठी अनुसूची और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर शांतिपूर्ण निकाली रैली
Mon, 16 Mar 2026 06:19 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
अमर उजाला नेटवर्क, लेह
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 16 Mar 2026 06:19 PM IST
सार
लेह में छठी अनुसूची लागू करने और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लगभग 50 हजार लोगों ने शांतिपूर्ण रैली निकाली।
विज्ञापन
लेह में शांतिपूर्ण रैली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
लद्दाख में छठी अनुसूची लागू करने और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर लेह में एक शांतिपूर्ण रैली आयोजित की गई। इस रैली में लगभग 50 हजार लोगों ने भाग लिया। रैली में विभिन्न धर्मों के धार्मिक नेताओं और अलग-अलग समुदायों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने लद्दाख की एकता और सामूहिक समर्थन को दर्शाया।
विज्ञापन
रैली की शुरुआत सिंगे नामग्याल चौक से हुई, जो आगे बढ़ते हुए लेह पोलो ग्राउंड तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में पंपलेट और तख्तियां लेकर छठी अनुसूची लागू करने और लद्दाख को राज्य का दर्जा देने की मांग की।
विज्ञापन
लेह में शांतिपूर्ण रैली
- फोटो : सोशल मीडिया
रैली पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। विभिन्न धार्मिक और सामाजिक समूहों के लोग एक साथ शामिल हुए और उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट होकर आवाज उठाई। आयोजकों ने कहा कि यह रैली लद्दाख के लोगों की लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखने की पहल है।