{"_id":"65d1eb663d2ae841dc031987","slug":"pdp-chief-mehbooba-mufti-said-party-parliamentary-board-to-decide-lok-sabha-election-candidates-soon-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"महबूबा मुफ्ती बोलीं: लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, पार्टी संसदीय बोर्ड करेगा फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महबूबा मुफ्ती बोलीं: लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर जल्द लगेगी मुहर, पार्टी संसदीय बोर्ड करेगा फैसला
Sun, 18 Feb 2024 05:05 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 18 Feb 2024 05:05 PM IST
सार
महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में आगामी लोकसभा के चुनावों के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही प्रदेश में लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर फाइन कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti
- फोटो : ANI
विस्तार
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि देश में आगामी लोकसभा के चुनावों के लिए उनकी पार्टी पूरी तरह से तैयार है। जल्द ही प्रदेश में लोकसभा सीटों के उम्मीदवारों के नाम पर फाइन कर लिए जाएंगे। पार्टी संसदीय बोर्ड लोकसभा सीटों के चुनाव के लिए उम्मीदवारों का फैसला करेगा।
विज्ञापन
उन्होंने मध्य कश्मीर संसदीय सीट के लिए चुनाव की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की। महबूबा मुफ्ती ने कहा कि अध्यक्ष मोहम्मद सरताज मदनी के नेतृत्व वाला पार्टी संसदीय बोर्ड जल्द ही उम्मीदवारों को अंतिम रूप देगा।
विज्ञापन
बैठक में पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अब्दुल रहमान वीरी, महासचिव डॉ. मेहबूब बेग, सलाहकार उपस्थित रहे। बैठक में जीएच नबी लोन हंजुरा, अतिरिक्त महासचिव एशिया नकाश, साथ ही अन्य वरिष्ठ नेता, पूर्व मंत्री, जिला अध्यक्ष, निर्वाचन क्षेत्र प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष और विभिन्न पार्टी सदस्यों ने अपने दृष्टिकोण और अंतर्दृष्टि साझा कीं।
विज्ञापन