Terrorist Attack in Pahalgam: बायसरन में आतंकियों ने पर्यटकों पर किया हमला, 26 की मौत, करीब 20 घायल
Pahalgam Terror Attack: कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने बायसरन क्षेत्र में मंगलवार को हमला कर 26 लोगों की हत्या कर दी, जिनमें अधिकांश पर्यटक थे। इस हमले में 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कई पर्यटक घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि यह हमला बायसरन घास के मैदानों के पास हुआ। एक महिला, जो इस हमले में जीवित बची उसने पीटीआई को फोन पर बताया मेरे पति के सिर में गोली लगी है और सात अन्य लोग भी घायल हुए हैं। महिला ने अपनी पहचान नहीं बताई लेकिन घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मदद की गुहार लगाई।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षाबलों की टीमें क्षेत्र में भेजी गईं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की आवाजें सुनते ही सुरक्षाबलों को बायसरन क्षेत्र में भेजा गया, जो एक नॉन-मोटरेबल इलाका है। घटना से संबंधित अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन और स्थिति पर करीबी नजर रखी जा रही है। यह हमला हुआ जब पहलगाम पर्यटकों से भरा हुआ था।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में फायरिंग की घटना हुई है, मौके पर पुलिस और सुरक्षा बल उपस्थित हैं।
#WATCH | Firing incident reported in Pahalgam, J&K; Police and Security Forces present on the spot
— ANI (@ANI) April 22, 2025
Details awaited. pic.twitter.com/Ev9HXFjZZ7
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह कायराना हरकत निंदनीय है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई घायल हुए ऐसी हिंसा अस्वीकार्य है और इसका विरोध किया जाना चाहिए।
Following the firing incident in Pahalgam, PDP chief Mehbooba Mufti says, "I strongly condemn the cowardly attack on tourists in Pahalgam, which tragically killed one and injured several. Such violence is unacceptable and must be denounced..." pic.twitter.com/9CquyTOWTg
— ANI (@ANI) April 22, 2025
राजौरी के नौशेरा में भाजपा नेता रविंदर रैना ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तानी आतंकियों ने निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों को मार डालकर कायरता दिखाई है। उन्होंने कहा कि सेना और पुलिस ने क्षेत्र को घेर लिया है और हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा दी जाएगी।
#WATCH नौशेरा, राजौरी (जम्मू-कश्मीर): भाजपा नेता रविंदर रैना ने कहा, "पाकिस्तानी आतंकवादियों ने दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला किया है। कायर पाकिस्तानी आतंकवादी भारतीय सेना जम्मू-कश्मीर पुलिस और हमारे अर्ध सैनिक बलों के जांबाज वीरों का सामना नहीं कर… pic.twitter.com/GM3imwaKR3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 22, 2025
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि मैं पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। डीजीपी और सुरक्षा अधिकारियों से बातचीत की गई है, और सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चला रही है।
I strongly condemn the cowardly terror attack on tourists in Pahalgam. I assure the people that those behind this despicable attack will not go unpunished. Spoke to the DGP & Security officials. Army and J&K Police teams have rushed to the area and launched search operations.
— Office of LG J&K (@OfficeOfLGJandK) April 22, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना के बाद टेलीफोन पर गृह मंत्री अमित शाह से बात की और उन्हें हमले पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पीएम मोदी ने भी गृहमंत्री से घटनास्थल का दौरा कर स्थिति की निजी व्यक्तिगत समीक्षा करने को कहा।
गृह मंत्री अमित शाह ने हमले पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा जम्मू-कश्मीर में हुए इस घृणित आतंकी हमले में जो भी दोषी हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह जल्द ही श्रीनगर रवाना होंगे और वहां सुरक्षा एजेंसियों के साथ आपात बैठक करेंगे।
राजनीतिक दलों की कड़ी प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस हमले को हाल के वर्षों में नागरिकों पर हुआ सबसे बड़ा हमला बताया और कहा कि यह हमला हमारी मानवीयता पर धब्बा है और इसकी कड़ी निंदा करते हैं। उनका कहना था कि घायलों का इलाज किया जा रहा है और उनकी सहयोगी सकीना इटू स्थानीय अस्पताल में स्थिति की निगरानी कर रही हैं।
कांग्रेस नेता विकार विकार रसूल वानी ने कहा कि यह हमला पर्यटकों पर नहीं बल्कि कश्मीर की अर्थव्यवस्था और पर्यटन पर भी हमला है। वे सरकार से एक व्यापक जांच की मांग की।
पहलगाम आतंकी हमले में घायल हुए पर्यटकों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर स्थित सेना के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया जा रहा है।