{"_id":"69e21f2482beea598d0ddd99","slug":"pahalgam-is-back-in-full-swing-after-a-year-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद अब बदली तस्वीर, आतंक के साए से बाहर निकला पहलगाम; एक साल बाद फिर हुआ गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pahalgam Attack: आतंकी हमले के बाद अब बदली तस्वीर, आतंक के साए से बाहर निकला पहलगाम; एक साल बाद फिर हुआ गुलजार
Fri, 17 Apr 2026 05:23 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
अमर उजाला नेटवर्क, पहलगाम
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 17 Apr 2026 05:23 PM IST
सार
पिछले साल हुए आतंकी हमले के बाद अब पहलगाम एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है और घाटी में रौनक लौटने लगी है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन स्थलों के दोबारा खुलने से सैलानियों का विश्वास बढ़ा है और वे बड़ी संख्या में यहां पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
पहलगाम में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बायसरन में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया था, जिसमें 26 निर्दोष लोगों पर्यटकों की जान चली गई थी। इस घटना के बाद जम्मू-कश्मीर के कई पर्यटन स्थलों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और पर्यटकों की आवाजाही में भारी गिरावट आई।
विज्ञापन
हालांकि, लगभग एक साल बाद अब हालात काफी बदल चुके हैं और अनंतनाग जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम एक बार फिर पर्यटकों से गुलजार हो गया है। ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर यह इलाका अब फिर से अपनी रौनक लौटाता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
पर्यटकों का कहना है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था पहले से ज्यादा मजबूत है और उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा। देश के विभिन्न हिस्सों से आए सैलानियों ने बताया कि सेना और पुलिस की मौजूदगी से वे खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
पर्यटन स्थलों के दोबारा खुलने सुरक्षा व्यवस्था में सुधार, कटड़ा से श्रीनगर तक वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत और अमरनाथ यात्रा के सफल आयोजन के बाद घाटी में पर्यटकों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। प्रशासन को उम्मीद है कि आने वाले समय में पर्यटन और भी तेजी से पटरी पर लौटेगा।