फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   OPD will operate in Base Hospital like before today

बेस अस्पताल में आज से पूर्व की भांति संचालित होगी ओपीडी

Sun, 01 Nov 2020 09:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
OPD will operate in Base Hospital like before today
राजकीय मेडिकल कॉलेज से संबद्ध बेस अस्पताल में आज सोमवार से ओपीडी (वाह्यकालीन रोगी विभाग) पूर्व की भांति संचालित होगी। अभी अस्पताल में रोटेशन में ओपीडी चल रही थी। शेष चार दिन कामचलाऊ व्यवस्था के तहत ऑन लाइन ओपीडी (फोन/व्हाट्सएप) चल रही थीं।
विज्ञापन

श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में कोरोना काल के दौरान भी ओपीडी सामान्य रुप से संचालित होती रही, लेकिन कोरोना संक्रमण केस बढ़ने पर एक सितंबर से ऑनलाइन ओपीडी संचालित करने का निर्णय लिया गया। निर्णय के अनुसार, सप्ताह में दो-दो दिन रोटेशन में विभागवार ऑफलाइन ओपीडी के साथ ही चार दिन ऑनलाइन ओपीडी संचालित की जाने लगी। ऑनलाइन ओपीडी में डॉक्टर फोन/व्हाट्सएप पर मरीजों को परामर्श दे रहे थे, लेकिन मरीजों को इसका पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा था। वहीं, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी समेत पौड़ी जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले मरीज परेशान हो रहे थे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बेस अस्पताल के साथ ही कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए कोविड अस्पताल चल रहा है। बेस अस्पताल में ओपीडी बंद नहीं की गई थी, लेकिन सप्ताह के छह दिन (कार्यदिवस) में अलग-अलग विभागों की ओपीडी संचालित हो रही थी। अब प्रत्येक कार्यदिवस में ओपीडी चलाने के आदेश दे दिए गए हैं। आदेशानुसार सोमवार से पूर्व की भांति ओपीडी संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed