{"_id":"6824617f91d0febea10c24f8","slug":"omar-abdullah-reached-uri-met-people-affected-by-pakistani-shelling-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"India-Pakistan: उड़ी के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीड़ितों से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
India-Pakistan: उड़ी के जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, पीड़ितों से की मुलाकात
Wed, 14 May 2025 03:00 PM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 14 May 2025 03:00 PM IST
सार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी में पाकिस्तानी गोलाबारी से प्रभावित लोगों से मुलाकात की और उनके दुःख को व्यक्तिगत बताया। स्थानीय लोगों ने जान-माल के नुकसान पर मुआवजे की मांग की है और पाकिस्तान को सख्त कार्रवाई की भी मांग की है।
विज्ञापन
उड़ी पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बुधवार को बारामुला जिले के उड़ी के सलामाबाद क्षेत्र पहुंचे, जहां पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी से लोग प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने वहां स्थानीय लोगों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, यहां 2-3 दिन बेरहमी से नागरिक इलाकों में गोलीबारी हुई। ऐसा लग रहा था जैसे सीमा पार से जानबूझकर कोशिश की जा रही थी कि ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को इसकी चपेट में लाया जाए। अब सीजफायर हो गया है। 2 दिनों से LoC खामोश है। हमारी कोशिश है कि हम उन तमाम घरों तक पहुंचे जहां नुकसान हुआ है। नुकसान का हम मुआयना करें और राहत पहुंचाना शुरू करें। काम शुरू हो गया है इसमें कुछ दिन लगेंगे। लेकिन हम लोगों को दोबारा खड़ा कर लेंगे।
विज्ञापन
#WATCH उरी, बारामूला: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, "यहां 2-3 दिन बेरहमी से नागरिक इलाकों में गोलीबारी हुई। ऐसा लग रहा था जैसे सीमा पार से जानबूझकर कोशिश की जा रही थी कि ज्यादा से ज्यादा आम लोगों को इसकी चपेट में लाया जाए। अब सीजफायर हो गया है। 2 दिनों से LoC… https://t.co/OtuxcXkR5c pic.twitter.com/1CH19yCkoR
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 14, 2025