{"_id":"60b52cdc8ebc3e5cb6605232","slug":"officers-should-work-for-the-welfare-of-the-general-public-by-ending-ad-hocism-shrinagar-news-jmu2363703196","type":"story","status":"publish","title_hn":"तदर्थवाद समाप्त कर आम जनता के कल्याण के लिए काम करें अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तदर्थवाद समाप्त कर आम जनता के कल्याण के लिए काम करें अधिकारी
विज्ञापन
श्रीनगर। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि बिना किसी डर और पक्षपात के निर्णय लेने की गति को और तेज किया जाए। सभी विभागों का प्रशासन जनता केंद्रित सुशासन के लिए जवाबदेह हो। अधिकारी तदर्थवाद को समाप्त करें और आम जनता के कल्याण के लिए काम करें। वे सचिवालय में प्रशासनिक सचिवों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर रहे थे।
उप राज्यपाल ने कहा कि प्रशासनिक सचिव रोजाना आधार पर जनता के साथ संवाद करें और उनकी समस्याओं का समाधान करें। जवाबदेह, पारदर्शी तथा उत्तरदायी प्रशासन किसी भी सुशासन संबंधी ढांचे के लिए अच्छा संकेत होता है। उन्होंने जनता से ज्यादा से ज्यादा संपर्क में रहने को कहा ताकि सरकार की कल्याणकारी तथा जनता केंद्रित सुविधाओं का जमीनी स्तर पर आम जनता को लाभ मिल सके। आम जनता को बदलाव महसूस होना चाहिए। शिकायत निवारण प्रकोष्ठ को भी मजबूत बनाने की जरूरत है ताकि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण हो सके।
संभाग में चल रहे विकास कार्यों पर पैनी नजर रखने की हिदायत दी ताकि समय पर गुणवत्ता के साथ ये काम पूरे हो सकें। अधिकारियों ने महामारी के नियंत्रण में सराहनीय काम किया है। साथ ही साथ विकास कार्यों को भी आगे बढ़ाया है। सभी विकास कार्य तय समय में पूरे हों। यदि किसी ने इसमें हीलाहवाली की तो उसकी जिम्मेदारी तय की जाए। कहा कि जम्मू-कश्मीर ने कोरोना महामारी को प्रभावी तरीके से संभाला। इसके लिए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के साथ अन्य संबंधित विभागों का काम सराहनीय रहा है। कहा कि कोरोना की चुनौतियां अभी खत्म नहीं हुई हैं। इसलिए सभी को तैयार रहना है। पिछले 10 महीनों में स्वास्थ्य ढांचे में बेहतरीन सुधार किया गया है।
विज्ञापन
केंद्र शासित व जिला योजना 10 तक करें पूरी: मुख्य सचिव
मुख्य सचिव डॉ. अरुण मेहता ने कोरोना महामारी को नियंत्रित करने के साथ ही विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक जिले में संक्रमण की दर घटाने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की कार्ययोजना तैयार करें। उन्होंने केंद्र शासित तथा जिला योजना को 10 जून तक पूरा करने पर जोर दिया। साथ ही सचिवों से जेकेआईडीएफसी के प्रोजेक्टों में तेजी लाने को कहा। ई-ऑफिस शुरू होने के बाद फाइलों को त्वरित ढंग से निपटाने की हिदायत दी।