{"_id":"6aac4cbeae42d67c8e084581","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1015247-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: श्रीनगर से देश के पहले ड्राइवर्स डिग्निटी डे का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: श्रीनगर से देश के पहले ड्राइवर्स डिग्निटी डे का आगाज
विज्ञापन
ड्राइवर्स डिग्निटी डे पर लाल चौक के घंटा घर पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सदस्य। सं
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। कश्मीर रेंज के ट्रैफिक पुलिस उपमहानिरीक्षक हसीब उर रहमान ने वीरवार को कहा कि देश भर में पहली बार मनाए जा रहे ड्राइवर्स डिग्निटी डे (चालक गरिमा दिवस) की शुरुआत श्रीनगर से हुई है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि चालक समाज और अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। यदि ट्रक चालक न हों तो आवश्यक वस्तुएं एक जगह से दूसरी जगह नहीं पहुंच सकतीं, और यदि यात्री वाहनों के चालक न हों तो आम लोगों का आवागमन ठप हो जाएगा। ऐसे में चालकों को समाज में उनका वाजिब सम्मान मिलना बेहद जरूरी है। डीआईजी ट्रैफिक ने सम्मान की बात दोहराने के साथ ही चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने की नसीहत भी दी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। हाल ही में ओवरलोडिंग के मामले में स्मार्ट सिटी बसों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है, जिसमें चालान काटने के साथ-साथ वाहनों को जब्त भी किया गया। उन्होंने कहा कि जो चालक यातायात नियमों का पालन करते हैं, उन्हें प्रोत्साहित और सम्मानित किया जाना चाहिए। वाहनों के चालकों की वर्दी से जुड़े सवाल पर डीआईजी ने माना कि सरकारी बसों के चालक तो निर्धारित वर्दी पहनते हैं, लेकिन निजी क्षेत्र के चालकों में अभी इस अनुशासन की कुछ कमी देखी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में निजी वाहनों के चालक भी इस व्यवस्था को अपनाएंगे और पूर्ण अनुशासन के दायरे में आएंगे।