{"_id":"6aac4cde0ce68a0a6708dfb4","slug":"jammu-and-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-agr1010-1015224-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Srinagar News: एलजी ने पीएम के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान किया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Srinagar News: एलजी ने पीएम के 76वें जन्मदिन पर सेवा संकल्प अभियान किया शुरू
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बच्चों संग मनाया जश्न
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर, विकसित और प्रगतिशील नए भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री का दूरदर्शी नेतृत्व सभी को लगातार प्रेरित कर रहा है।
एलजी ने बताया कि 17 सितंबर से शुरू होने वाला सेवा संकल्प अभियान प्रधानमंत्री की 25 वर्षों की समर्पित और निस्वार्थ जनसेवा को समर्पित रहेगा। उन्होंने कहा, सेवा संकल्प अभियान के तहत पूरे प्रदेश में सेवा दिवस, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, चिकित्सा शिविर, एक पेड़ मां के नाम, दिव्यांगजनों को सहायता और युवा कार्यक्रमों सहित 12 सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से अपील कि वे इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उपराज्यपाल ने शहर के बाहरी इलाके निशात स्थित बाल देखभाल संस्थान पलाश और परीशा का दौरा किया। वहां उन्होंने बच्चों को उपहार बांटे और केक काटकर जन्मदिन का जश्न मनाया।
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं तक पहुंचना निश्चित रूप से एक सुखद और प्रेरणादायक कहानी बयां करती है। भारत की मौजूदा आर्थिक विकास दर 7.8 प्रतिशत है, जिससे इसे दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था के रूप में पहचान मिली है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पिछले 10 से 12 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में बुनियादी ढांचे के विकास का श्रेय प्रधानमंत्री को जाता है।मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।