लद्दाख: उत्तरी सेना प्रमुख ने अग्रिम इलाकों का किया दौरा, ग्राउंड जीरो पर सैनिकों का बढ़ाया हौसला
उत्तरी सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने एलएसी के साथ लगते अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। उन्होंने ग्राउंड जीरो पर सैनिकों के साथ बातचीत की और सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने गुरुवार को लद्दाख और सियाचिन सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के साथ लगते अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सीमा पर तैनात सैनिकों से मुलाकात भी की। साथ ही परिचालन तैयारियों की समीक्षा की।
ग्राउंड जीरो पर सैनिकों के साथ बातचीत करने और उनकी सुरक्षा और परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लद्दाख क्षेत्र की उनकी यात्रा का गुरुवार को दूसरा दिन रहा। उत्तरी कमान ने एक्स पर कहा, "उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने परिचालन तैयारियों की समीक्षा करने के लिए लद्दाख के अग्रिम इलाकों का दौरा किया और एकीकृत प्रशिक्षण देखा।"
"In the realm of Super High Altitude Areas, our resolve takes flight"#LtGenUpendraDwivedi #ArmyCdrNC accompanied by GOC @firefurycorps and Cdr #Siachen Brigade visited the Forward Areas along LC in #Siachen to review the operational preparedness.
विज्ञापन विज्ञापन
The Army Commander… pic.twitter.com/450XXXMpYz — NORTHERN COMMAND - INDIAN ARMY (@NorthernComd_IA) September 28, 2023
सेना कमांडर ने देश की रक्षा के लिए दूरदराज सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात सैनिकों की सराहना की। उन्होंने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में परिचालन प्रभावशीलता के उच्चतम मानकों को बनाए रखने में उनके अथक प्रयासों के लिए सैनिकों का उनका हौसला बढ़ाया। इससे पहले बुधवार को सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों ने उन्हें लद्दाख में चल रहे विकास के कामों के बारे में अवगत करवाया।
बीआरओ की तरफ से करवाए जा रहे कामों को देखने के बाद कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने कहा कि यह विकास परियोजनाएं भारतीय सेना की रसद क्षमताओं को बढ़ाएंगी। सीमा सड़क संगठन ने सेना कमांडर को हिमांक और विजयक परियोजनाओं के साथ यहां बनाई जा रहीं महत्वपूर्ण सड़कों के बारे में भी जानकारी दी। सेना कमांडर ने इन परियोजनाओं को पूरा करने में जुटे सैनिकों के प्रयासों को सराहा।