{"_id":"6a9a665cbdc40177b600a323","slug":"soldier-dies-after-fall-from-post-in-nowshera-sector-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: नौशेरा में ड्यूटी के दौरान हादसा, अग्रिम पोस्ट से गिरा सेना का जवान, 26 वर्षीय लांस नायक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: नौशेरा में ड्यूटी के दौरान हादसा, अग्रिम पोस्ट से गिरा सेना का जवान, 26 वर्षीय लांस नायक की मौत
Fri, 04 Sep 2026 12:04 PM IST
Nikita Gupta
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:04 PM IST
सार
के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास अग्रिम पोस्ट से गिरने के बाद 26 वर्षीय लांस नायक रितुक चौधरी की मौत हो गई।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजोरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार तड़के एक सैन्य जवान की पोस्ट से गिरने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
अधिकारियों के अनुसार 26 वर्षीय लांस नायक रितुक चौधरी पोस्ट से नीचे की ओर स्थित ढलान पर गिर गए। उन्हें तत्काल एमआई रूम रुमलीधारा ले जाया गया जहां करीब सुबह 3:08 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि रितुक चौधरी करीब सात साल से सेना में सेवा दे रहे थे। उनका पार्थिव शरीर फिलहाल एडीएस अस्पताल में रखा गया है और घटना से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया जारी है। लांस नायक रितुक चौधरी गुजरात के तापी जिले के सोनगढ़ तहसील के उकलड़ा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन