बडगाम में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: अशदर गली में आतंकियों से मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; एके राइफल बरामद
बडगाम के अशदर गली इलाके में खुफिया सूचना के आधार पर सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त तलाशी अभियान में एक आतंकी मारा गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चुनौती देने पर आतंकियों ने की फायरिंग
संदिग्ध गतिविधि नजर आने पर जवानों ने आतंकियों को चुनौती दी। इसके बाद आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में एक आतंकी मारा गया।
एक एके राइफल समेत हथियार बरामद
अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने मारे गए आतंकी के पास से एक एके राइफल और अन्य सामग्री बरामद की है। इलाके में तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षाबल आसपास के क्षेत्रों में भी सतर्कता बरत रहे हैं।
दूसरे आतंकी की तलाश जारी
अधिकारियों के अनुसार इलाके में एक और आतंकी के छिपे होने की आशंका है। उसे पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान जारी है और आसपास के जंगलों में भी सघन तलाशी ली जा रही है। घाटी में कई महीनों के अंतराल के बाद इस तरह की मुठभेड़ हुई है।