फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   NC Leader Farooq Abdullah reached ED office in srinagar  for for inquiry under JKCA Money Laundering Case

JKCA Money Laundering: श्रीनगर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे फारूक अब्दुल्ला, जारी हुआ था समन

Tue, 31 May 2022 12:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 31 May 2022 12:58 PM IST
सार

नेशनल कांफ्रेंस नेता श्रीनगर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे हैं। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) घोटाला से जुड़े मामले को लेकर उन्हें समन जारी हुआ था।

विज्ञापन
NC Leader Farooq Abdullah reached ED office in srinagar  for for inquiry under JKCA Money Laundering Case
Farooq Abdullah (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस नेता मंगलवार को श्रीनगर स्थित प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय पहुंचे। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) घोटाला से जुड़े मामले में उन्हें पेश होने के लिए कहा गया था। 27 मई को ईडी ने समन जारी फारूक अब्दुल्ला को जांचकर्ताओं के सामने पेश होने के लिए कहा था।
विज्ञापन


इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए फारूक अब्दुल्ला ने प्रोफेसर भीम सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि प्रो. भीम सिंह ने हमेशा एकता और इंसानियत की बात की है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में हकों के लिए बात की है। उनकी दुआ है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
विज्ञापन


बता दें, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के राममुंशी बाग पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले के आधार पर जेकेसीए पदाधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है। इस मामलें में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी आरोपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईडी का कहना है कि जांच से पता चला है कि जेकेसीए के कुछ पदाधिकारियों ने 51.90 करोड़ रुपये के जेकेसीए फंड का दुरुपयोग किया और अपनी व्यक्तिगत और व्यावसायिक देनदारियों को निपटाने के लिए अपराध की आय का उपयोग किया है। इस केस में केस में ईडी ने अस्थायी रूप से 7.25 करोड़ रुपये की संपत्ति भी कुर्क की है। एजेंसी ने फारूक अब्दुल्ला और अन्य की 14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed