फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Srinagar News ›   Name of teachers and officers revealed in CBI investigation

सदस्यों को बताए गए सीबीआई जांच के दायरे में आए शिक्षकों और अधिकारियों के नाम

Sat, 07 Nov 2020 10:09 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Name of teachers and officers revealed in CBI investigation
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि की कार्य परिषद (ईसी) की बैठक में सीबीआई जांच के दायरे में आए शिक्षकों/अधिकारियों के नाम सदस्यों के सामने खोले गए। साथ ही संकाय सदस्यों और अधिकारियों की नियुक्ति के लिए ऑन लाइन मोड में इंटरव्यू करने की भी अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि की कार्य परिषद में चार नए विजीटर नॉमिनी नामित होने के बाद कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल की अध्यक्षता में ऑन लाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्या परिषद (एसी) की बैठक में लिए गए निर्णयों व पिछली कार्य परिषद के निर्णयों का अनुमोदन किया गया। बैठक में बताया गया कि सीबीआई ने गढ़वाल विवि से संबद्ध संस्थानों मेें सीट वितरण में अनियमितता के मामले में 17 शिक्षकों/अधिकारियों के विरुद्ध जांच की अनुमति मांगी थी। कार्य परिषद ने गत मई में संपन्न बैठक में सीबीआई को अनुमति दे दी थी। सदस्यों को इस संबंध में विवि की ओर से सीबीआई को भेजे गए पत्र की जानकारी देते हुए जांच के दायरे में आए शिक्षकों/अधिकारियों के नाम बताए गए।
विज्ञापन

बता दें कि संबद्धता देने में अनियमितता के प्रकरण में पूर्व कुलपति जेएल कौल को बर्खास्त कर दिया गया था। सीबीआई जांच के दायरे में कई वरिष्ठ प्रोफेसर शामिल हैं। कुछ प्रोफेसर व अधिकारी सेवानिवृत्त भी हो चुके हैं। सदस्यों ने कोरोना संक्रमण के चलते लटकी शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया ऑन लाइन मोड में चलाने पर सहमति जताई। इसके अलावा स्थायी कुलसचिव, वित्त अधिकारी और परीक्षा नियंत्रक के पदों पर नियुक्ति के लिए पैनल का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed