7 मई को होगी मॉक ड्रिल: आपदा से निपटने की तैयारी जोरों पर...डल झील पर SDRF का लाइव अभ्यास; जाने क्या न करे?
एसडीआरएफ की टीम डल झील में 7 मई को होने वाली मॉक ड्रिल से पहले बचाव और राहत अभ्यास कर रही है। हाल ही में तेज हवाओं के चलते डूबे शिकारे की घटना को देखते हुए, यह तैयारी की जा रही है ताकि ऐसे दुर्घटनाओं से बच सकें।
विस्तार
एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार को श्रीनगर की प्रसिद्ध डल झील पर मॉक ड्रिल की तैयारी की, जिसका उद्देश्य नागरिक सुरक्षा को बढ़ाना था। यह अभ्यास केंद्र सरकार के निर्देश पर किया जा रहा है। 7 मई को, गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नागरिक सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए मॉक ड्रिल करने का आदेश दिया है।
#WATCH श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): एसडीआरएफ टीम ने डल झील पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। pic.twitter.com/V7Rxu95BaI
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025विज्ञापन
एसडीआरएफ के जवानों ने मॉक ड्रिल से पहले डल झील में आपातकालीन तैयारी का अभ्यास किया। हाल ही में डल झील में तूफानी हवाओं के कारण दो शिकारे डूबने की घटनाओं ने इस मॉक ड्रिल को और भी महत्वपूर्ण बना दिया है।
#WATCH श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर: SDRF के जवान डल झील पर मॉक ड्रिल की तैयारी कर रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025
गृह मंत्रालय ने कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रभावी नागरिक सुरक्षा के लिए मॉक ड्रिल करने के लिए कहा है इसलिए कल यानी 7 मई को मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। pic.twitter.com/KzqcuiumJi
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला का बयान
मॉक ड्रिल पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा यह मॉक ड्रिल पहलगाम से नहीं जुड़ी है। बीते दिनों डल झील में तेज हवा ने दो शिकारे को डूबाया था। एसडीआरएफ टीम को इसके लिए निर्देश दिए गए हैं कि वे ऐसी आपदाओं की तैयारी और जांच सुनिश्चित करें ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचें।
#WATCH श्रीनगर (जम्मू एवं कश्मीर): जम्मू-कश्मीर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा, " एसडीआरएफ का मॉक ड्रिल न पहलगाम से जुड़ा है न ही मॉक ड्रिल से जुड़ा हुआ है..पिछले दिनों से अचानक ये जो शाम को तेजा हवाएं चलती हैं उसकी वजह से दो शिकारा डूबे गई थी। इसकी वजह से हमने एसडीआरएफ टीम को… pic.twitter.com/jhtPyr7ePU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2025
जनता से सहयोग की अपील
प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे मॉक ड्रिल के दौरान सहयोग करें और अफवाहों से बचें। वास्तव में, मॉक ड्रिल का उद्देश्य सिर्फ आपदा से निपटने की तैयारी को देखना है, न कि किसी विशिष्ट घटना से संबंधित कार्रवाई।
#WATCH | Srinagar, J&K | SDRF personnel hold exercise to prepare for tomorrow's mock drill at Dal lake
— ANI (@ANI) May 6, 2025
MHA has asked several states and UTs to conduct mock drills for effective civil defence, tomorrow, May 7. pic.twitter.com/FEUQYw8huG